रोजा आज से, तैयारी पूरी

तरावीह की नमाज अदा की गयी रांची : रमजान के रोजे सोमवार से शुरू हो जायेंगे. सोमवार को रमजानुल मुबारक माह की पहली तारीख है. रविवार से तरावीह शुरू हो गयी. ऐशा की नमाज के बाद राजधानी की विभिन्न मसजिदों में नमाजे तरावीह अदा की गयी. मुसलिम मुहल्लों में इसकी विशेष व्यवस्था की गयी है. […]
तरावीह की नमाज अदा की गयी
रांची : रमजान के रोजे सोमवार से शुरू हो जायेंगे. सोमवार को रमजानुल मुबारक माह की पहली तारीख है. रविवार से तरावीह शुरू हो गयी. ऐशा की नमाज के बाद राजधानी की विभिन्न मसजिदों में नमाजे तरावीह अदा की गयी. मुसलिम मुहल्लों में इसकी विशेष व्यवस्था की गयी है. वहीं कई जगहों पर लोगों ने अपने घरों में परिजनों के साथ नमाज अदा की.
इस बार रमजान माह में चार जुम्मे की नमाज पढ़ी जायेगी. पहले जुम्मे की नमाज चार जुलाई को अदा की जायेगी. दूसरे जुम्मे की नमाज 11, तीसरे जुम्मे की नमाज 18 व अलविदा जुम्मे की नमाज 25 जुलाई को अदा की जायेगी. सोमवार को शाम 6.40 बजे इफ्तारी होगा. बाजारों में इफ्तारी के लिए फल, खजूर सेवई व ड्राई फ्रुट की दुकानों में जमकर खरीदारी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




