मिल कर चलायें सरकार, नहीं तो चुनाव में चलें : मुख्यमंत्री

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के मंत्रियों को दो टूक जवाब दिया है. सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात कांग्रेस के मंत्रियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार चलाना है, तो मिल कर चलायें, नहीं तो चुनाव में चलें. सरकार दबाव में नहीं चलायी जा सकती. बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बीके […]
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के मंत्रियों को दो टूक जवाब दिया है. सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात कांग्रेस के मंत्रियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार चलाना है, तो मिल कर चलायें, नहीं तो चुनाव में चलें. सरकार दबाव में नहीं चलायी जा सकती. बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद भी मौजूद थे. सीएम ने कांग्रेस के मंत्रियों से पूछा, बतायें कौन सा काम उनकी वजह से नहीं हो रहा है.
इस पर कांग्रेसी मंत्रियों ने चुप्पी साध ली. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बातें उन तक पहुंचने से पहले मीडिया में चली जाती हैं. अपने ही मंत्रियों की बात मीडिया के जरिये पता चलती है. यदि कोई भी बात हो, तो पहले मुख्यमंत्री को बतानी चाहिए न कि मीडिया को. मंत्री बयानवीर बन रहे हैं और सरकार की छवि पर नकारात्मक असर पड़ रहा है. चुनाव में जाने के लिए सरकार की छवि नकारात्मक न बनायें. सरकार की छवि सकारात्मक होगी, तो दोनों पार्टियों को लाभ होगा.
कुरसी की परवाह नहीं
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में साफ कह दिया है कि यदि कांग्रेस के मंत्री सरकार नहीं चलाना चाहते हैं, तो साफ-साफ कहें. उन्होंने कुरसी की परवाह नहीं की है. सरकार चलानी है, तो सहयोग करें, तभी सरकार भी मंत्रियों को सहयोगी करेगी.
अगस्त तक 40 हजार पदों पर नियुक्ति
बैठक में बताया गया कि शिक्षक नियुक्ति से लेकर अस्पताल निर्माण तक के काम मंत्रियों के पास ही लंबित हैं न कि मुख्यमंत्री के पास. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जहां तक नियुक्ति की बात है, तो सरकार इसके लिए निरंतर प्रयास कर रही है. जुलाई से अगस्त तक करीब 40 हजार पदों पर नियुक्ति की जा सकती है. इसके लिए मंत्रियों को सहयोग करना होगा.
कांग्रेस प्रभारी ने संभाला मंत्रियों को दी हिदायत
जानकारी के अनुसार, बात बढ़ता देख कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने अपने मंत्रियों को मीडिया में बयानबाजी बंद करने की हिदायत दी. कहा कि जो भी एजेंडा है, वे मुख्यमंत्री से कहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




