Ranchi : रातू रोड कब्रिस्तान में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2019 12:45 PM
रांची : झारखंड की राजधानी के एक कब्रिस्तान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही पुलिस रातू रोड कब्रिस्तान पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. इसे भी पढ़ें : झारखंड : मधुबन के जंगल में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ पुलिस ने आशंका […]
रांची : झारखंड की राजधानी के एक कब्रिस्तान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही पुलिस रातू रोड कब्रिस्तान पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
इसे भी पढ़ें : झारखंड : मधुबन के जंगल में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़
पुलिस ने आशंका जतायी है कि व्यक्ति की कहीं अन्यत्र हत्या करके शव को यहां फेंक दिया गया है. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने फोन करके इसकी जानकारी दी, तो पुलिस की टीम वहां पहुंची.
पुलिस ने बताया कि कब्रिस्तान परिसर में खून के निशान देखकर लोगों ने सुखदेवनगर थाना को सूचना दी. कोतवाली डीएसपी भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गये हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










