मजदूरों की बच्चियों के नाम पांच हजार का एफडी

रांची: राज्य सरकार ने लक्ष्मी लाडली योजना के तर्ज पर सरस्वती योजना चालू करने का निर्णय लिया है. इस योजना के तहत रजिस्टर्ड मजदूरों की बच्चियों के जन्म के बाद उसके नाम से पांच हजार रुपये फिक्स डिपोजिट की जायेगी. जो राशि बढ़ कर 18 साल की उम्र में एक लाख रुपये हो जायेगी. इस […]
रांची: राज्य सरकार ने लक्ष्मी लाडली योजना के तर्ज पर सरस्वती योजना चालू करने का निर्णय लिया है. इस योजना के तहत रजिस्टर्ड मजदूरों की बच्चियों के जन्म के बाद उसके नाम से पांच हजार रुपये फिक्स डिपोजिट की जायेगी.
जो राशि बढ़ कर 18 साल की उम्र में एक लाख रुपये हो जायेगी. इस योजना का लाभ एपीएल में शामिल रजिस्टर्ड मजदूरों को भी मिलेगा. यह जानकारी श्रम, ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री केएन त्रिपाठी ने पत्रकारों को दी.
श्री त्रिपाठी ने बताया असाध्य रोगों से ग्रसित वैसे लोग जो बीपीएल की सूची में नहीं आते हैं, उन्हें भी सरकार चिकित्सा मुहैया करायेगी. इसके तहत 1.5 लाख रुपये तक का इलाज कराने का प्रावधान होगा. इस स्वास्थ्य बीमा योजना से एपीएल और बीपीएल दोनों तरह के मजदूर लाभान्वित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




