एमवी राव को दी गयी विदाई

रांची: पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने सोमवार को सीआरपीएफ के आइजी एमवी राव को विदाई दी. श्री राव का तबादला हैदराबाद स्थित सीआरपीएफ में हुआ है. अफसरों ने डोरंडा स्थित जैप-एक परिसर में खुखरी गेस्ट हाउस में उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया. समारोह में एडीजी जैप कमल नयन चौबे ने स्वागत भाषण दिया. […]
रांची: पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने सोमवार को सीआरपीएफ के आइजी एमवी राव को विदाई दी. श्री राव का तबादला हैदराबाद स्थित सीआरपीएफ में हुआ है. अफसरों ने डोरंडा स्थित जैप-एक परिसर में खुखरी गेस्ट हाउस में उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया.
समारोह में एडीजी जैप कमल नयन चौबे ने स्वागत भाषण दिया. डीजीपी राजीव कुमार ने श्री राव के कार्यो की सराहना की और मोमेंटो देकर सम्मानित किया.
समारोह में एडीजी रेल एके सिन्हा, एडीजी मुख्यालय बीबी प्रधान, एडीजी स्पेशल ब्रांच रेजी डुंगडुंग, सीआरपीएफ के आइजी आरके मिश्र, आइजी प्रोविजन अनुराग गुप्ता, आइजी ऑपरेशन मुरारी लाल मीणा, आइजी मुख्यालय शीतल उरांव, डीआइजी रांची प्रवीण कुमार अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




