झारखंड: बंधक बना कर नौवीं की छात्रा के साथ छह लोगों ने किया दुष्‍कर्म

Updated at : 08 Jun 2014 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: बंधक बना कर नौवीं की छात्रा के साथ छह लोगों ने किया दुष्‍कर्म

हटिया: जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने एक बालिका (15) को बंधक बना कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में शनिवार को नाबालिग (13) सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा है. मामले में बजरंग नायक, झूलन नायक और अनूप कुजूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं पुलिस ने नाबालिग […]

विज्ञापन

हटिया: जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने एक बालिका (15) को बंधक बना कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में शनिवार को नाबालिग (13) सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा है.

मामले में बजरंग नायक, झूलन नायक और अनूप कुजूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है. इस मामले में पुलिस को सूरज (19) और एक अन्य नाबालिग की तलाश है. पुलिस ने बालिका की लिखित शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

घटना 20 मई रात की है. बालिका अपने ममेरे भाई की शादी में 19 मई को ओबरिया गयी थी. 20 मई की रात वह अपने मामा के घर के समीप नानी के घर में अकेली सो रही थी. इसी दौरान रात के एक बजे के करीब उसके कमरे में छह लोग घुसे. इसके बाद उसे बंधक बनाकर सभी ने बारी- बारी से उसका रेप किया.

शिकायत नहीं करने के लिए दी थी धमकी
पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसने डर से किसी को मामले की जानकारी नहीं दी, क्योंकि दुष्कर्म के आरोपियों ने उसे धमकी दी थी. घटना के कुछ दिन बाद उसने मां को पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी शुक्रवार को हटिया डीएसपी निशा मुरमू को दी. पुलिस ने शुक्रवार की देर रात ओबरिया में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि बजरंग नायक शनिवार की सुबह तीन बजे अनगड़ा से गिरफ्तार हुआ.

गिरफ्तारी के बाद पीड़िता का घर घेरा
पुलिस के अनुसार, जब सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में ओबरिया से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, तब कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया. इसके बाद पीड़िता का घर तक घेर लिया, जब पुलिस को मामले की जानकारी मिली. तब पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद उसे वहां से थाना ले आयी. फिलहाल पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है. रिपोर्ट मिलने का इंतजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola