हैदर व मुजिबुल्ला को लेकर पहुंची एनआइए

रांची: नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआइए ) की टीम शुक्रवार की रात आंतकी हैदर व मुजिबुल्ला को लेकर रांची पहुंची. दोनों को पटना कोर्ट में पेश करने के बाद एनआइए की टीम पहुंची थी. दोनों को 18 जून तक के लिए रिमांड पर लिया गया है. इसकी पुष्टि एसएसपी प्रभात कुमार ने की है. इस मामले […]
रांची: नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआइए ) की टीम शुक्रवार की रात आंतकी हैदर व मुजिबुल्ला को लेकर रांची पहुंची. दोनों को पटना कोर्ट में पेश करने के बाद एनआइए की टीम पहुंची थी. दोनों को 18 जून तक के लिए रिमांड पर लिया गया है.
इसकी पुष्टि एसएसपी प्रभात कुमार ने की है. इस मामले में तौफिक व नुमान को एनआइए ने जेल भेज दिया है. हैदर सीठियो, जबकि मुजिबुल्ला ओरमांझी का रहनेवाला है. गौरतलब है कि चार नवंबर को हिंदपीढ़ी स्थित इरम लॉज में बम व टाइमर मिलने के बाद दोनों का नाम आया था. उसी समय से एनआइए उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी.
पिछले दिनों दोनों को रांची के कांटाटोली से, जबकि नुमान व तौफिक को पलामू से एनआइए ने गिरफ्तार किया था. उनकी निशानदेही पर रांची के कई इलाकों में छापेमारी की गयी थी. रांची सहित उनके ओड़िशा में रहने की बात सामने आयी थी. वे लोग जहां-जहां रहे थे, उन सभी स्थानों पर एनआइए की टीम छापेमारी करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




