नागा बाबा खटाल के पास हटा अतिक्रमण

Updated at : 07 Jun 2014 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
नागा बाबा खटाल के पास हटा अतिक्रमण

रांची: ट्रैफिक एसपी राजीव रंजन ने शुक्रवार को किशोरी यादव चौक, नागा बाबा खटाल और मैकी रोड के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान सुबह दस बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चला. इस दौरान नागा बाबा खटाल से लेकर किशोरी यादव चौक तक रोड के किनारे लगे सब्जी, लीची, फल, ठेला, खोमचा वालों को […]

विज्ञापन

रांची: ट्रैफिक एसपी राजीव रंजन ने शुक्रवार को किशोरी यादव चौक, नागा बाबा खटाल और मैकी रोड के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान सुबह दस बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चला.

इस दौरान नागा बाबा खटाल से लेकर किशोरी यादव चौक तक रोड के किनारे लगे सब्जी, लीची, फल, ठेला, खोमचा वालों को हटाया गया. 10-12 ठेला को जब्त कर पुलिस लाइन ले जाया गया. प्रभात खबर में छपी खबर के बाद ट्रैफिक एसपी ने किशोरी यादव चौक से अतिक्रमण के साथ मिनी बस और ऑटो को भी हटवाया.

मेन रोड में भी चला अभियान
मेन रोड में ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया. मेन रोड में लगे वाहनों को उठा कर ट्रैक्टर पर लाद कर थाना ले जाया गया. कई बड़े दुकानों के संचालकों को हिदायत दी गयी कि दुकान के सामने वाहन लगे रहेंगे तो उन पर भी कार्रवाई क जायेगी. इस दौरान पुरुष पुलिसकर्मी के नहीं होने के कारण महिला पुलिस कर्मी ने वाहन को उठा कर ट्रैक्टर पर लादा.

निगम के ठेकेदार करते हैं वसूली
ट्रैफिक एसपी ने कहा कि किशोरी यादव चौक पर ट्रैफिक पुलिस वसूली नहीं करती है. नगर निगम के ठेकेदार के लोग वसूली करते हैं. यदि यह शिकायत मिलती है कि कोई पुलिसकर्मी वसूली करता है तो कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola