दुष्कर्म कर तसवीर खींची जवान पर प्राथमिकी

Updated at : 05 Jun 2014 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म कर तसवीर खींची जवान पर प्राथमिकी

चाईबासा : युवती से दुष्कर्म कर उसकी आपत्तिजनक स्थिति में तसवीर लेने की प्राथमिकी बुधवार को महिला थाने में दर्ज करायी गयी है. बड़ागुंटिया निवासी युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस जवान महातिर गागराई को आरोपी बनाया है. दर्ज करायी प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि नौ फरवरी को चाईबासा के बस स्टैंड में […]

विज्ञापन

चाईबासा : युवती से दुष्कर्म कर उसकी आपत्तिजनक स्थिति में तसवीर लेने की प्राथमिकी बुधवार को महिला थाने में दर्ज करायी गयी है. बड़ागुंटिया निवासी युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस जवान महातिर गागराई को आरोपी बनाया है. दर्ज करायी प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि नौ फरवरी को चाईबासा के बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रही थी तभी वहां झारखंड पुलिस का जवान महातिर गागराई पहुंचा और लड़की को उसके घर तक छोड़ने की बात कह मोटरसाइकिल पर बैठा लिया.

हाटगम्हरिया प्रखंड के रुईया गांव का निवासी महातिर ने बड़ागुंटिया पहुंचने से पूर्व जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद आपत्तिजनक स्थिति में तसवीर भी ले ली और किसी को बताने पर इंटरनेट पर फोटो अपलोड करने की धमकी दी. 12 फरवरी को फिर महातिर ने उसके घर आकर दुष्कर्म किया. 29 मार्च को सीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज करायी. बुधवार को महिला थाने में मामला दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola