ePaper

जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला का किया यौन शोषण, गर्भपात भी कराया

Updated at : 18 Aug 2018 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला का किया यौन शोषण, गर्भपात भी कराया

जमशेदपुर : उसने तलाकशुदा महिला को अपने प्रेम के जाल में फंसाया. शादी का वादा किया. फिर इस तलाकशुदा महिला का कई महीने तक यौन शोषण किया. इस दौरान महिला गर्भवती हुई, तो उसके दो महीने का गर्भ गिरवा दिया. इसके बाद शादी करने से मुकर गया. इसे भी पढ़ें झारखंड : साधारण बस के […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : उसने तलाकशुदा महिला को अपने प्रेम के जाल में फंसाया. शादी का वादा किया. फिर इस तलाकशुदा महिला का कई महीने तक यौन शोषण किया. इस दौरान महिला गर्भवती हुई, तो उसके दो महीने का गर्भ गिरवा दिया. इसके बाद शादी करने से मुकर गया.

इसे भी पढ़ें

झारखंड : साधारण बस के ओनर बुक पर चल रही हैं 400 एसी बसें

70-70 हजार रुपये रिश्वत लेकर बदल दी 200 से अधिक होमगार्ड के जवानों की जाति, जांच की मांग

RANCHI : ‘कजरी द सावन क्वीन’ : होटल जेनिस्टा इन में फाइनल 19 अगस्त को

मामला जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 15 का है. यहां रहने वाली तलाकशुदा महिला को हेवेन प्लेस में रहने वाले जावेद ने शादी का झांसा दिया. महिला को अपने जाल में फांसकर उसने नवंबर, 2017 से उसका यौन शोषणकरनाशुरू कर दिया.

मई,2018 में पता चला कि महिला को दो माह का गर्भ है. जावेद ने महिला की इच्छा के विपरीत एक नर्सिंग होम में उसका गर्भपात करवा दिया. गर्भपात कराने के बाद वह शादी के वादे से मुकर गया है. महिला के बयान पर मानगो थाना में जावेद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

इसे भी पढ़ें

मानसिक रोगी से रिम्स के गार्ड ने फिर किया अमानवीय व्यवहार, धक्का देकर अस्पताल से निकाला

पत्थर खदान में विस्फोट से घरों में दरार, ग्रामीणों ने किया विरोध

मारवाड़ी भवन में 16 सितंबर को होगा झारखंड चेंबर चुनाव

जावेदपहले से शादीशुदा है. जानकारी के मुताबिक, नवंबर, 2012 में महिला की जमुई बिहार के रहने वाले फसी अहमद से शादी हुई थी. शारीरिक नि:शक्तता के कारण सात अक्तूबर, 2017 कोदोनोंका तलाक हो गया. वह जवाहनगर के एक फ्लैट में रहने लगी. इस बीच, जावेद ने उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola