होटल पार्क प्राइम को इडी ने कब्जे में लिया, नोटिस चिपकाया

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (इडी) कोलकाता के अनुरोध पर इडी रांची के अधिकारियों ने रोज वैली केस में होटल पार्क प्राइम को अपने कब्जे में लिया. मोरहाबादी स्थित इस होटल की कीमत 70 करोड़ रुपये आंकी गयी है. कागज में इस होटल का मालिक रोज वैली का सरोज कुंडू है. एजुकेटिंग ऑथोरिटी कोलकाता के आदेश के […]
रांची: प्रवर्तन निदेशालय (इडी) कोलकाता के अनुरोध पर इडी रांची के अधिकारियों ने रोज वैली केस में होटल पार्क प्राइम को अपने कब्जे में लिया. मोरहाबादी स्थित इस होटल की कीमत 70 करोड़ रुपये आंकी गयी है. कागज में इस होटल का मालिक रोज वैली का सरोज कुंडू है. एजुकेटिंग ऑथोरिटी कोलकाता के आदेश के आलोक मेें इडी ने इस होटल को स्थायी रूप से अपने कब्जे में लिया. अब इस होटल से होनेवाली आमदनी को इडी के खाते में जमा किया जायेगा.
अब इस होटल पर स्थायी रूप से इडी का कब्जा है. अगले आदेश तक इस होटल या उससे जुड़ी संपत्ति की खरीद-बिक्री नहीं की जा सकेगी. इसे गिरवी नहीं रखा जा सकेगा, न ही गिफ्ट के रूप में किसी को दिया जा सकेगा. होटल से होनेवाली आमदनी को इडी के खाते में जमा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




