गुजरात: वडोदरा के पास एक बस के ट्रेलर से टकराने से छह लोगों की मौत
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Oct 2022 10:51 AM
गुजरात: पुलिस उपायुक्त (जोन-3) यशपाल जगनिया ने बताया कि हादसे में छह यात्रियों की जान चली गयी, वहीं 15 अन्य लोग घायल हो गये हैं. उन्होंने कहा कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी और दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
गुजरात के वडोदरा से सड़क दुघर्टना की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार शहर की बहारी सीमा पर अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बस के ट्रेलर (मालवहन के लिये इस्तेमाल होने वाला ट्रक) से टकराने से छह लोगों की जान चली गयी. हादसे में करीब 15 अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.
पुलिस ने दुर्घटना को लेकर बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ, जब लग्ज़री बस राजस्थान से सूरत (गुजरात) की ओर जा रही थी. पाणीगेट थाने के एक अधिकारी ने मामले के संबंध में जानकारी दी है कि राजमार्ग पर ‘ओवरटेक’ करने की कोशिश में बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी.
पुलिस उपायुक्त (जोन-3) यशपाल जगनिया ने बताया कि हादसे में छह यात्रियों की जान चली गयी, वहीं 15 अन्य लोग घायल हो गये हैं. उन्होंने कहा कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी और दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्चा, एक महिला और चार पुरुष हैं.
Gujarat | At least six people died, and 15 were severely injured after a luxury bus collided with a trailer truck on Vadodara’s Kapurai Bridge national highway. The injured have been admitted to Vadodara's SSG Hospital for treatment: Dr VL Tiwari, MLO, SSG Hospital pic.twitter.com/98CoKjNeLw
— ANI (@ANI) October 18, 2022
डॉ वीएल तिवारी (एमएलओ, एसएसजी अस्पताल) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लग्जरी बस और ट्रेलर ट्रक की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 15 गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों को इलाज के लिए वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










