ePaper

IAS Dharmendra: कौन हैं आईएएस धर्मेंद्र जिसे सरकार ने बनाया दिल्ली का नया मुख्य सचिव

Updated at : 31 Aug 2024 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
IAS Dharmendra

IAS Dharmendra

IAS Dharmendra: गृह मंत्रालय ने आईएएस धर्मेंद्र को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है.

विज्ञापन

IAS Dharmendra: 1989 बैच के एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली सरकार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया. यह जानकारी गृह मंत्रालय ने शनिवार को दी है.

नरेश कुमार की जगह लेंगे धर्मेंद्र

आईएएस धर्मेंद्र दिल्ली सरकार के मौजूद मुख्य सचिव नरेश कुमार की जगह लेंगे. नरेश कुमार का कार्यकाल शनिवार 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है. वरिष्ठ नौकरशाह धर्मेंद्र वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं.

कौन हैं आईएएस धर्मेंद्र?

धर्मेंद्र 1989 बैच के एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं. इससे पहले धर्मेंद्र को 2022 में अरुणाचल प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था. धर्मेंद्र कुमार ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. उन्होंने इससे पहले कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाई हैं. धर्मेंद्र इससे पहले नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के चेयरपर्सन रहे हैं.

क्या मैच्योर हो गए हैं? देखें वीडियो

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola