Weather Alert: दिल्ली में बादलों का डेरा, गरज-चमक के साथ बारिश, जानें अगले 24 घंटों का मौसम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Feb 2025 10:35 PM

विज्ञापन

Rain Alert

Weather Alert: दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. गुरुवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में शुक्रवार को भी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Weather Alert: दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश जारी रह सकती है. दिल्ली-एनसीआर के आसमान पर बादल छाए हुए हैं. शुक्रवार को भी कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. आईएमडी का अनुमान है कि मौसमी तंत्र में बदलाव के कारण दिल्ली में एक से दो दिन बारिश का दौर जारी रह सकता है. राष्ट्रीय राजधानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है. वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.2 डिग्री अधिक है.

आसमान में रहेगा बादलों का डेरा

एक नए सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में बारिश हो रही है. बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है. हालांकि आज यानी गुरुवार को सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिन में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने गया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने लगी हैं. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दो तीन दिनों तक तेज हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी के मुताबिक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 21 फरवरी से मौसम साफ हो सकता है.

कल कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आईएमडी के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को बीते 24 घंटों में 0.9 मिमी बारिश दर्ज की गई.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola