Vishwas Nagar Assembly Election Result 2025: विश्वास नगर विधानसभा सीट पर ईवीएम खुलते ही बीजेपी ने बढ़त हासिल कर ली थी. अब यहां से भाजपा की जीत हो गई है. भाजपा के प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के दीपक सिंघल को 25042 वोट से हरा दिया है. आम आदमी पार्टी (AAP) यहां अब तक जीत दर्ज नहीं कर सकी है. आप प्रत्याशी दीपक सिंघल को 47099 वोट मिले हैं. कांग्रेस यहां भी तीसरे नंबर की पार्टी रही. कांग्रेस के राजीव चौधरी को 3627 वोट मिले.
विश्वास नगर सीट से लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची
उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
ओम प्रकाश शर्मा | बीजेपी | 72141 |
दीपक सिंघल | आम आदमी पार्टी | 47099 |
राजीव चौधरी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | 3627 |
राजेश कुमार यादव | बसपा | 443 |
2020 के चुनाव में फिर हारी AAP
2020 के विधानसभा चुनाव में विश्वास नगर सीट पर 9 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और AAP के बीच था. बीजेपी के ओम प्रकाश शर्मा ने AAP के दीपक सिंगला को 16,457 वोटों से हराकर जीत दर्ज की. कांग्रेस के गुरचरण सिंह राजू तीसरे स्थान पर रहे. शर्मा को 65,830 वोट मिले, जबकि दीपक सिंगला ने 49,373 वोट हासिल किए. उस चुनाव में कुल 2,00,047 मतदाता थे, जिनमें से 62% यानी 1,25,233 मतदाताओं ने मतदान किया.
AAP को अब तक नहीं मिली जीत
विश्वास नगर सीट का राजनीतिक इतिहास काफी पुराना है. 1993 में पहले चुनाव में बीजेपी के मदन लाल गाबा ने जीत दर्ज की थी. 1998 और 2003 में कांग्रेस के नसीब सिंह ने यह सीट अपने नाम की. 2008 में भी नसीब सिंह ने जीत हासिल की, लेकिन 2013 में बीजेपी के ओम प्रकाश शर्मा ने कांग्रेस को हराकर यह सीट छीन ली.
बीजेपी का लगातार दबदबा
2015 और 2020 के चुनावों में भी बीजेपी के ओम प्रकाश शर्मा ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा. 2015 में उन्होंने AAP के अतुल गुप्ता को 10,158 वोटों से हराया. 2020 में उन्होंने AAP के दीपक सिंगला को हराकर हैट्रिक पूरी की. दूसरी ओर, कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसक गई. विश्वास नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी का मजबूत किला कायम है, जबकि AAP और कांग्रेस अब तक इसे भेदने में नाकाम रहे हैं.
विश्वास नगर सीट से रहे विधायकों की सूची
विधायक | पार्टी | साल |
ओपी शर्मा | बीजेपी | 2020 |
ओपी शर्मा | बीजेपी | 2015 |
ओपी शर्मा | बीजेपी | 2013 |
नसीब सिंह | कांग्रेस | 2008 |
हारून यूसुफ | कांग्रेस | 2003 |
हारून यूसुफ | कांग्रेस | 1998 |
हारून यूसुफ | कांग्रेस | 1993 |
विश्वास नगर सीट पर कैसा रहा था 2020 का चुनावी नतीजा
उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
ओपी शर्मा | बीजेपी | 65830 |
दीपक सिंघल | आम आदमी पार्टी | 49373 |
गुरू चरण सिंह राजू | कांग्रेस | 7881 |
नोटा | नोटा | 854 |
दिलीप गौतम | बसपा | 739 |