शहजाद पूनावाला ने समझाई सीएम अरविंद केजरीवाल की ABCD, बीजेपी ने किया बड़ा हमला

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Feb 2024 5:08 PM

विज्ञापन

New Delhi: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal addresses a gathering during AAP protest, in New Delhi, Friday, Jan. 2, 2024. Punjab CM Bhagwant Mann is also seen. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI02_02_2024_000211A)

बीजेपी ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ईडी के पांचवें समन मिलने के बाद भी केजरीवाल के पूछताछ में शामिल नहीं होने को लेकर तंज कसा है.

विज्ञापन

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी ने पांचवीं बार समन भेजा है. आज उनसे पूछताछ भी होने वाली थी. हालांकि आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि दिल्ली एक्साइज पालिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए केजरीवाल ईडी के सामने नहीं जाएंगे. आम आदमी पार्टी की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि बार-बार दिए जा रहे नोटिस उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश है. वहीं, आप ने कहा है कि ईडी का समन गैरकानूनी हैं, बीजेपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर दिल्ली सरकार को गिराना चाहती है. इधर , ईडी के पांचवें समन में शामिल नहीं होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा कटाक्ष किया है.

जांच में शामिल होने से क्यों डर रहे हैं सीएम केजरीवाल- पूनावाला
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ईडी के पांचवें समन में शामिल नहीं होने पर तंज कसते हुए कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की एबीसीडी है. ए का मतलब है बचना, बी का मतलब है भाग जाओ’, सी का मतलब है ‘छुप जाओ’ और डी का मतलब है ‘डायवर्ट करो’. उन्होंने कहा कि अगर आपने कुछ किया ही नहीं तो जांच में शामिल होने से क्यों डर रहे हैं? ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जो जब अन्ना हजारे थे तो कहते थे कि पहले इस्तीफा हो, फिर जांच हो. आज इनकार कर रहे हैं जांच में सहयोग करें. आज यह साबित हो गया कि आप न केवल मास्टरमाइंड हैं बल्कि भगोड़ा हैं.

बुधवार को जारी हुआ था पांचवां समन
गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को  दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने पांचवां समन जारी किया था. बीते चार महीनों में जांच एजेंसी की ओर से कुल पांच समन जारी किए गए है. लेकिन, सभी समन को गैरकानूनी बताकर अरविंद केजरीवाल टाल चुके हैं. ईडी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इससे पहले 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर समन जारी की थी. हालांकि किसी भी समन के जवाब में सीएम केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए.

शराब घोटाला मामले में ईडी करेगी पूछताछ
बता दें, ईडी के समन को अरविंद केजरीवाल हर बार गैर कानूनी बताकर पूछताछ में शामिल नहीं हो रहे हैं. उन्होंने बीते दिनों कहा था कि वह हर कानूनी समन मानने के लिए तैयार हैं, लेकिन ईडी का समन गैर कानूनी है. केजरीवाल ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है.गौरतलब है कि इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को ईडी शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर चुकी है. बीते साल से ही सिसोदिया और संजय सिंह तिहाड़ जेल में बंद हैं.

Also Read: चंपई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, 3 प्रस्तावों पर मुहर,राहुल गांधी के पाकुड़ कार्यक्रम में शामिल होंगे CM सोरेन

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola