रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान, बोले- ‘प्रियंका गांधी के गालों जैसी बनवाएंगे सड़कें’, भड़की कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन
Ramesh Bidhuri Controversial Statement

Ramesh Bidhuri Controversial Statement

Ramesh Bidhuri controversial statement: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक पार्टियों में विवाद गहराता जा रहा है. बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर जो विवादित बयान दिया है, उससे कांग्रेस नाराज हो गई है.

विज्ञापन

Ramesh Bidhuri controversial statement: दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने कहा- “वो कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गाल की तरह बनवाएंगे.” बिधूड़ी के इस बयान पर भारी बवाल हो गया है. कांग्रेस ने बीजेपी उम्मीदवार पर जमकर हमला बोला है और बयान की निंदा की है. इधर बवाल के बाद भी बिधूड़ी अपने बयान पर अड़े हुए हैं.

रमेश बिधूड़ी बोले- पहले लालू यादव माफी मांगे

प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर दिए गए अपने बयान पर कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कहा, “लालू यादव – जो कांग्रेस सरकार में मंत्री थे, हेमा मालिनी के बारे में जो कहा उसके लिए उन्हें पहले माफी मांगनी चाहिए. मैंने जो कहा, मैंने उसकी तुलना पहले कही गई बातों से की. पवन खेड़ा को पहले प्रधानमंत्री के पिता के बारे में जो कहा उसके लिए माफी मांगनी चाहिए. हम उन्हें उसी भाषा में जवाब देंगे जो वे इस्तेमाल करेंगे. क्या हेमा मालिनी महिला नहीं हैं? जब दो लोग गलती करते हैं, तो दोनों को सुधारना पड़ता है. अगर कांग्रेस अपनी गलती सुधारेगी, तो हम भी वही करेंगे. यह पाखंड है, उन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया है – इसलिए उन्हें कोई मुद्दा चाहिए जिस पर वे वोट मांग सकें. इसलिए वे मुझ पर आरोप लगा रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: शीशमहल और आप-दा ने दिल्ली को बर्बाद किया, पीएम मोदी का AAP पर ताबड़तोड़ प्रहार

कांग्रेस ने बीजेपी को बताया महिला विरोधी

प्रियंका गांधी के खिलाफ विवादित बयान देने पर कांग्रेस ने बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी पर जमकर हमला बोला है. सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट डाला और बीजेपी को महिला विरोधी बताया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी जी के संदर्भ में दिया बयान शर्मनाक ही नहीं उनकी औरतों के बारे में कुत्सित मानसिकता दिखाता है. लेकिन जिस आदमी ने सदन में अपने साथी सांसद को गंदी गालियां दी हों, और कोई सजा ना मिली हो उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है? यही BJP का असली चेहरा है. क्या इस घटिया भाषा और सोच पर BJP की महिला नेत्रियां, महिला विकास मंत्री, नड्डा जी या खुद प्रधानमंत्री कुछ बोलेंगे?” “असल में यह महिला विरोधी घटिया भाषा और सोच के जनक तो खुद मोदी जी ही हैं – जो मंगलसूत्र और मुजरा जैसे शब्द बोलते हैं – तो उनके लोग और क्या ही बोलेंगे? इस घटिया सोच के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए.”

यह भी पढ़ें: कौन हैं रमेश बिधूड़ी? जिसे बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में सीएम आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारा

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola