कौन हैं रमेश बिधूड़ी? जिसे बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में सीएम आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Jan 2025 1:50 PM

विज्ञापन

Ramesh Bidhuri Controversial Statement

Delhi Election 2025 BJP List: बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी. पहली सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया. जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा गया है.

विज्ञापन

Delhi Election 2025 BJP List: बीजेपी ने कालकाजी विधानसभा सीट से दो बार के सांसद रमेश बिधूड़ी को चुनावी मैदान में उतारा है. कालकाजी वही सीट से जहां से आम आदमी पार्टी ने मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया है. रमेश बिधूड़ी के मैदान में उतरने से कालकाजी सीट हॉट सीट बन गई है.

कौन हैं रमेश बिधूड़ी?

पेशे से वकील रमेश बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं. बिधूड़ी 1993 से राजनीति में सक्रिय रहे हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज (एम) से उन्होंने वाणिज्य में स्नातक की डिग्री ली. जबकि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय , मेरठ से उन्होंने कानून की डिग्री ( एलएलबी ) हासिल की.

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा

टिकट मिलने पर क्या बोले रमेश बिधूड़ी

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, “मैं भाजपा नेतृत्व को कालकाजी विधानसभा सीट पर फिर से कब्जा करने के लिए मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद देता हूं. अरविंद केजरीवाल के कारण दिल्ली को नुकसान हो रहा है. कालकाजी के लोगों को भी सीएम आतिशी के नेतृत्व में ‘आपदा’ का सामना करना पड़ा है.”

तुगलकाबाद से तीन बार विधायक रहे

रमेश बिधूड़ी तुगलकाबाद विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे. 2003 में वो पहली बार विधायक बने. 2013 में बिधूड़ी तीसरी बार विधायक बने. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें दक्षिणी दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया और शानदार जीत दर्ज की. उसके बाद 2019 में भी उन्हें बीजेपी ने दक्षिणी दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया. बिधूड़ी ने इस बार कांग्रेस के विजेंद्र सिंह और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा को हराया.

यहां देखें बीजेपी की पूरी सूची

विधानसभा सीटउम्मीदवारों के नाम
आदर्श नगरराज कुमार भाटिया
बादलीदीपक चौधरी
रिठालाकुलवंत राणा
नांगलोई जाटमनोज शौकीन
मंगोलपुरीराजकुमार चौहान
रोहिणीविजेंद्र गुप्ता
शालीमार बागरेखा गुप्ता
मॉडल टाउनअशोक गोयल
करोल बागदुष्यंत कुमार गौतम
पटेल नगरराज कुमार आनंद
राजौरी गार्डनसरदार मनजिंदर सिंह सिरसा
जनकपुरीआशीष सूद
बिजवासनाकैलाश गहलोत
नई दिल्लीप्रवेश साहिब सिंह वर्मा
जंगपुरासरदार तरविंदर सिंह वर्मा
मालवीय नगरसतीश उपाध्याय
आर के पुरमअनिल शर्मा
महरौलीगजेंद्र यादव
छतरपुरकरतार सिंह तंवर
अंबेडकर नगरखुशीराम चुनार
कालकाजीरमेश बिधूड़ी
बदरपुरनारायण दत्त शर्मा
पटपइगंजरवींद्र सिंह नेगी
विश्वास नगरओम प्रकाश शर्मा
कृष्णा नगरअनिल गोयल
गांधी नगरसरदार अरविंदर सिंह लवली
सीमापुरीकुमारी रिंकू
रोहतास नगरजितेंद्र महाजन
घोंडाअजय महावर
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola