दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Jan 2025 1:07 PM
भाजपा पार्टी का झंडा (File)
Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी हो गई है. देखें पूरी लिस्ट यहां.
Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा लड़ेंगे.
बीजेपी ने किसे कहां से दिया टिकट?
- सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को चुनाव लड़ेंगे. कालकाजी से बीजेपी ने बिधूड़ी को टिकट दिया
- आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले कैलाश गहलोत को बीजेपी ने बिजवासन सीट से टिकट दिया है.
- बीजेपी ने आदर्श नगर सीट से राजकुमार भाटिया को टिकट दिया है.
- बीजेपी ने बादली से दीपक चौधरी को टिकट दिया है.
- रिठाला से बीजेपी ने कुलवंत राणा को टिकट दिया है.
- नांगलोई जाट से बीजेपी ने मनोज शौकीन को टिकट दिया है.
- बीजेपी ने मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान को टिकट दिया है.
- बीजेपी ने रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता को टिकट दिया है.
- शालीार बाग से बीजेपी ने रेखा गुप्ता को टिकट दिया है.
- मॉडल टाउन से बीजेपी ने अशोक गोयल को टिकट दिया है.
इसी तरह बीजेपी ने करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राजकुमार आनंद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी से आशीष सूद, बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत को टिकट दिया है.
ये भी पढ़ें : गलत पानी के बिल भरने की जरूरत नहीं, चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान
इसके अलावा नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आरके पुरम सीट से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर से खुशीराम चुनार को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है. बदरपुर में नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश वर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधीनगर से अरविंदर सिंह लवली, सीमापुरी से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को बीजेपी ने टिकट दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










