गलत पानी के बिल भरने की जरूरत नहीं, चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

Updated:
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल

Delhi Assembly Election 2025 : अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फेंस की. इसमें उन्होंने कहा कि जिन लोगों के गलत पानी के बिल आए हुए हैं, उन्हें भरने की ज़रूरत नहीं है.

विज्ञापन

Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी लगातार बड़ी घोषणा कर रही है. इस क्रम में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को प्रेस कॉन्फेंस किया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के गलत पानी के बिल आए हुए हैं, उन्हें भरने की जरूरत नहीं है. चुनाव के बाद उनके गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करीब 12 लाख लोगों के पानी के बिल दिल्ली में जीरो आते हैं, लेकिन जब मैं जेल गया तो पता नहीं इन लोगों ने पीछे से क्या किया? कुछ तो गड़बड़ की. लोगों के लाखों और हजारों रुपये के पानी के बिल आने लगे. लोग अपने पानी के बिल को लेकर त्रस्त हैं. दिल्ली के लोग किसी भी वजह से परेशान हों. यह हम नहीं देख सकते हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”मैंने और भी मंचों से ऐलान किया है, लेकिन आज मै औपचारिक रूप से ऐलान कर रहा हूं. आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो हम उनके बिल माफ कर देंगे. ”

दिल्ली में अब तक कितने बार चुनाव हुए?

दिल्ली में 1993 से लेकर अब तक 7 विधानसभा चुनाव हुए हैं. यह आठवीं बार चुनाव करवाए जाएंगे. संभावना है कि फरवरी में मतदान हो सकता है.

पहली बार दिल्ली में कब हुए चुनाव ?

दिल्ली में पहला चुनाव 27 मार्च 1952 को हुआ था. इस चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली. कुल 48 सीटों पर चुनाव हुए थे.

साल 2013 के चुनाव में किसकी सरकार बनी?

साल 2013 के चुनाव में किसी एक दल को बहुमत नहीं मिला था. बीजेपी 31 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी. पहली बार चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने 28 सीटें जीतकर कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई. यह सरकार 49 दिन में गिर गई.

2015 के विधानसभा चुनाव में आप को कितनी सीट मिली?

2015 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) को बहुत बड़ी जीत मिली. 70 सीटों में से पार्टी को 67 सीटों पर जीत मिली. इस चुनाव में बीजेपी को केवल तीन सीटों पर जीत मिली. वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था.

2020 के विधानसभा चुनाव में आप को कितनी सीट मिली?

2020 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. 70 में से 62 सीटें पार्टी ने जीती थी.

ये भी पढ़ें : सरकार बनी तो पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये, अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

दिल्ली में 1993 से लेकर अब तक 7 विधानसभा चुनाव हुए हैं. यह आठवीं बार चुनाव करवाए जाएंगे. संभावना है कि फरवरी में मतदान हो सकता है.