अंकित शर्मा केस पर BJP का AAP पर वार, भंडारी बोले- केजरीवाल और संजय ने हत्यारे को दी पनाह

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ( स्रोत- एएनआई )
IB officer Ankit Sharma murder case: दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन सहित 5 को दोषी करार दिया है. इस फैसले के बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. बीजेपी का आरोप है कि AAP ने वोट-बैंक की राजनीति के चलते हत्यारे को पनाह दी.
IB officer Ankit Sharma murder case : दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने अंकित शर्मा की हत्या और दिल्ली के 2020 दंगों के अन्य अपराधों के मामले में ताहिर हुसैन समेत 5 को दोषी ठहराया है. इस फैसले के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बीजेपी ने आप पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह पर हत्यारे ताहिर हुसैन समेत पांचों दोषियों को पनाह देने का आरोप लगया है. भाजपा ने इसे न्याय की जीत बताया है.
बीजेपी ने केजरीवाल और संजय सिंह पर साधा निशाना
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि अंकित शर्मा के परिवार के लिए पूरे देश ने न्याय की मांग की थी, लेकिन उस समय अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी और संजय सिंह ने ताहिर हुसैन का साथ दिया. उन्होंने दावा किया कि ताहिर हुसैन ने स्वयं कहा था कि संजय सिंह ने उन्हें कई बार फोन कर भरोसा दिलाया था कि घबराने की जरूरत नहीं है. भंडारी ने आरोप लगाया कि AAP ने वोट-बैंक की राजनीति को प्राथमिकता दी.
2020 के दंगों से जुड़ा था मामला
यह मामला 25 फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा का शव एक नाले से बरामद हुआ था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उन पर कई गंभीर चोटों का उल्लेख किया गया था. इस घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा किया था और जांच के बाद ताहिर हुसैन सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या और दंगा भड़काने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था.
यह भी पढ़ें- IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर केस: पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित 5 दोषी करार, कोर्ट ने 6 को किया बरी
फैसले के बाद फिर गरमाई सियासत
अदालत द्वारा आम आदमी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है. वहीं, इस मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप फिर तेज हो गए हैं. अब सभी की नजर अदालत द्वारा सुनाई जाने वाली सजा और इस फैसले के बाद दिल्ली की राजनीति में होने वाले अगले घटनाक्रम पर टिकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










