कूल-कूल हुई दिल्ली, मौसम बदला, अगले 48 घंटे में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Updated at : 19 Mar 2026 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
Delhi Rain Alert

कूल-कूल हुई दिल्ली, फोटो- पीटीआई

Rain Alert: दिल्ली में मौसम ने करवट ली है और ठंडी हवाओं ने शहर को गर्मी से राहत दी है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले 48 घंटे में दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है. कई इलाकों में तेज हवा चलने की भी संभावना है.

विज्ञापन

Rain Alert: दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बीच सर्द हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया. कुछ स्थानों पर अधिकतम बारिश 12.5 मिमी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग और लोधी रोड में 8.2 मिमी, रिज़ केंद्र पर 8.6 मिमी और पालम में 6.2 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा आयानगर में 7.2 मिमी और पीतमपुरा में 5.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. मयूर विहार में 3 मिमी और जनकपुरी में 12.5 मिमी बारिश हुई.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिण हरियाणा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके कारण दिल्ली तक मौसम में बदलाव हुआ है.

अगले दो दिनों में मौसम की संभावनाएं

मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि गुरुवार से मध्य पाकिस्तान, पंजाब और हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ और अधिक सक्रिय हो सकता है, जिससे अगले दो दिनों में और अधिक बारिश, गरज के साथ तूफान और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, लेकिन मौसम में बदलाव होते ही तापमान बढ़ सकता है.

आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

आईएमडी ने दिल्ली में हल्की बारिश, बिजली कड़कने, आंधी-तूफान और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के चलने का अनुमान जाहिर किया है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. (भाषा इनुपुट)

Also Read: गरज चमक के साथ पड़ेंगी छीटें, मौसम ने ली करवट, अगले 36 घंटे में इन राज्यों में बारिश

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola