पहली बार नमो भारत ट्रेनें चलेंगीं अंडरग्राउंड, पीएम मोदी ने किया कॉरिडोर का उद्घाटन, जानें इसकी खासियत

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Jan 2025 12:08 PM

विज्ञापन

नमो भारत ट्रेन

Namo Bharat Corridor : प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड का उद्घाटन किया. पहली बार नमो भारत ट्रेनें अंडरग्राउंड चलती नजर आएगी.

विज्ञापन

Namo Bharat Corridor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत कॉरिडोर के अलावा 13 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड का उद्घाटन रविवार को किया हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री ने साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर की यात्रा की. 5 जनवरी की शाम पांच बजे से यात्रियों के लिए यह खुल जाएगा. 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें यात्रियों को मिलने लगेंगी. न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपये और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये यात्री को चुकाने होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में सफर करते हुए स्कूली बच्चों से मुलाकात की.

Namo Bharat Corridor News : छह किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड

नये बने 13 किलोमीटर के खंड में से छह किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड है. इसमें कॉरिडोर का एक प्रमुख स्टेशन आनंद विहार भी शामिल है. यह पहली बार है, जब नमो भारत ट्रेनें अंडरग्राउंड भाग पर चलेंगी. इस उद्घाटन के साथ ही नमो भारत ट्रेनें अब दिल्ली पहुंच सकेंगी. वर्तमान में साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच कॉरिडोर का 42 किलोमीटर लंबा हिस्सा चालू है. इसमें नौ स्टेशन हैं.

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी का केजरीवाल पर तंज, ‘चाहता तो मैं भी शीशमहल बनवा सकता था’, जानें प्रधानमंत्री की कही 5 बड़ी बातें

मेरठ शहर अब दिल्ली से सीधे जुड़ गया

प्रधानमंत्री ने 20 अक्टूबर 2024 को साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया था. इस उद्घाटन के साथ, नमो भारत कॉरिडोर कुछ लंबा हो गया है. यह बढ़कर 55 किलोमीटर हो गया है, जिसमें कुल 11 स्टेशन हैं. इस भाग पर परिचालन शुरू होने से मेरठ शहर अब दिल्ली से सीधे जुड़ गया है. इससे यात्रा का समय एक तिहाई कम हो जाएगा, जिससे यात्री न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक सिर्फ 40 मिनट में यात्रा कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें : दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा

इस साल फरवरी में दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले पीएम मोदी राजधानी को सौगात दे रहे हैं. तीन जनवरी को पीएम ने स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी पुनर्वास परियोजना के तहत लाभार्थियों को फ्लैट सौंपा. 

जनकल्याण को पूरी तरह समर्पित सरकार चाहिए: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास से पहले कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की जनता को चौतरफा विकास के साथ-साथ जनकल्याण को पूरी तरह समर्पित सरकार चाहिए.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola