Karol Bagh Assembly Election Result 2025: करोल बाग में आप की जीत, विशेष रवि ने भाजपा के दुष्यंत गौतम को हराया

Karol Bagh Assembly Election Result 2025
Karol Bagh Assembly Election Result 2025 :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में करोल बाग सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार विशेष रवि ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार दुष्यंत गौतम को 7,430 वोटों के अंतर से हराया.
Karol Bagh Assembly Election Result 2025 :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में करोल बाग सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार विशेष रवि ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार दुष्यंत गौतम को 7,430 वोटों के अंतर से हराया. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विशेष रवि को कुल 52,297 वोट मिले, जबकि दुष्यंत गौतम को 44,867 वोट प्राप्त हुए. कांग्रेस के राहुल कुमार 4,252 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
करोल बाग सीट पर कुल 17 राउंड की मतगणना हुई, जिसमें विशेष रवि ने लगातार बढ़त बनाए रखी. उनकी इस जीत से AAP ने करोल बाग में अपनी स्थिति मजबूत की है. चुनाव परिणामों के बाद, विशेष रवि ने अपने समर्थकों और क्षेत्र के मतदाताओं का धन्यवाद किया और क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई.
करोल बाग सीट दिल्ली की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में से एक है, जहां इस बार का चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प रहा. विशेष रवि की जीत AAP के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे पार्टी की राजधानी में स्थिति मजबूत हुई है.
6 उम्मीदवार मैदान में
2025 के विधानसभा चुनाव में कुल 6 उम्मीदवार अपने भाग्य आजमा रहे हैं. हालांकि इस सीट से कुल 18 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था.
| उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| दुष्यंत गौतम | BJP | |
| विशेष रवि | AAP | |
| राहुल कुमार | कांग्रेस | |
| रणजीत | बहुजन समाज पार्टी | |
| शिव कुमार | राष्ट्रीय एकता मंच पार्टी | |
| दीपक कुमार | स्वतंत्र |
करोल बाग सीट का इतिहास
करोल बाग सीट पर 1993 में बीजेपी के सुरेन्द्र पाल रतावल ने जीत दर्ज की थी. उसके बाद 1998 के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार मोती लाल बोकोलिया की जीत हुई. 2003 और 2008 के चुनाव में यह सीट फिर से बीजेपी के खाते में आई और सुरेन्द्र पाल रतावल लगातार दो बार जीत दर्ज करने में सफल रहे. हालांकि 2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इस को बीजेपी से छीन लिया. 2013, 2015 और 2020 के चुनाव में आप के उम्मीदवार विशेष रवि को शानदार जीत मिली. मौजूदा समय में विशेष रवि ही यहां से विधायक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










