दिल्ली में मौसम ने ली करवट, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश

Updated at : 18 Mar 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
Delhi Rain Alert

दिल्ली में धूल भरी आंधी और बारिश, फोटो- पीटीआई

Delhi Rain Alert: बुधवार शाम दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली. कई इलाकों में धूल भरी आंधी, तेज हवा और झमाझम बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया.

विज्ञापन

Delhi Rain Alert: बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम अचानक बदल गया. बुधवार शाम को कई इलाकों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश होने लगी. आंधी बारिश को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ऑरेंज अलर्ट जारी किया. आईएमडी ने अपने अपडेट में कहा है कि मध्य, पूर्वी, नयी दिल्ली, उत्तरी, उत्तरपूर्व, उत्तरपश्चिमी, शाहदरा, दक्षिणी, दक्षिणपूर्वी, दक्षिणपश्चिमी और पश्चिमी जिलों में खराब मौसम की आशंका है.

कई इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटे में दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही गरज और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. हवा की गति बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे पहुंच सकती है.

पालम में तेज हवा

मौसम विभाग के मुताबिक पालम में शाम 7 बजे के आसपास 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली जिसकी गति बाद में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई. राजधानी में हवा की सबसे अधिक गति 68 किलोमीटर प्रति घंटा प्रगति मैदान में दर्ज की गई. वहीं पूसा में हवा की गति 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई. शहर के अन्य हिस्सों में भी तेज हवाएं चलीं.

आईएमडी ने जारी की एडवाइजरी

खराब मौसम को लेकर आईएमडी ने कई एडवाइजरी भी जारी की है. मौसम विभाग ने लोगों से घरों के अंदर रहने और कमजोर या असुरक्षित ढांचों से दूर रहने को कहा है. लोगों को खिड़कियों, बिजली के खंभों और बिजली तारों से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई है.

खराब मौसम के कारण 16 उड़ानों का रूट डायवर्ट

दिल्ली में खराब मौसम के कारण बुधवार शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर कम से कम 16 उड़ानों का मार्ग अन्य हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया. IGIA के एक अधिकारी ने बताया कि 16 आगमन उड़ानों का रूट अन्य हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया है. (इनपुट भाषा)

Also Read: कहीं बारिश-कहीं आंधी, मौसम ने लिया U-Turn, अगले 72 घंटे में कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola