Delhi-NCR Heavy Rainfall: दिल्ली में एक घंटे में 100 MM से अधिक बारिश, मकान गिरे, गाड़ियां दबीं, कई के घायल होने की खबर

Updated:
विज्ञापन
Delhi Heavy Rainfall

Delhi Heavy Rainfall

Delhi-NCR Heavy Rainfall: दिल्ली में भारी बारिश का दौर जारी है. जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिली.

विज्ञापन

Delhi-NCR Heavy Rainfall: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मानसून की झमाझम बारिश हुई, जिससे लुटियन दिल्ली, कश्मीरी गेट और राजेंद्र नगर समेत कई इलाके जलमग्न हो गए. जिससे लंबी ट्रैफिक जाम लग गई. जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यातायात पुलिसकर्मी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे. जलभराव के कारण श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग पर यातायात की आवाजाही प्रभावित हुई है. लोथियन रोड से वाहनों को दूसरे रास्तों की ओर भेजा जा रहा है. यातायात पुलिस ने बताया कि एनएस मार्ग से आईएसबीटी कश्मीरी गेट की ओर आने वाले यात्री कोडिया पुल, मोरी गेट बुलेवार्ड रोड से सफर कर सकते हैं.

एक घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश

दिल्ली में बुधवार को एक घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया और मौसम कार्यालय को ‘रेड अलर्ट’ जारी करना पड़ा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्ल्यूएस) नेटवर्क के अनुसार मध्य दिल्ली में प्रगति मैदान वेधशाला में एक घंटे में 112.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. आईएमडी के अनुसार कम समय में अत्यधिक मात्रा में वर्षा होने, विशेष रूप से एक घंटे में 100 मिलीमीटर वर्षा को बादल फटना माना जाता है.

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

आईएमडी ने कहा कि अगले दो घंटे के दौरान दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा, इस अवधि के दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का भी अनुमान है. आईएमडी ने लोगों से घरों में रहने, खिड़कियों व दरवाजों को बंद रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है. आईएमडी के अनुसार, पांच अगस्त तक बरसात जारी रहने की संभावना है.

सब्जी मंडी इलाके सहित तीन जगहों पर मकान गिरे

दिल्ली में भारी बारिश का कहर जारी है. इस बीच तीन जगहों पर मकान गिर गए, जिससे कई गाड़ियों को नुकसान की खबर है. कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. सब्जी मंडी इलाके में एक मकान ढह गया. सूचना मिलने पर दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. राजेंद्र नगर, जहां कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हुई थी, वहां एक बार फिर से जलभराव की स्थिति बन गई है.

भारी बारिश और जलभराव के कारण आईटीओ के पास ट्रैफिक जाम

दिल्ली में 10 उड़ानें प्रभावित

बुधवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाले कम से कम 10 विमानों को दूसरे स्थानों पर भेज दिया गया है. एक विमानन कंपनी ने ‘एक्स’ पर कहा कि खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. विस्तारा कंपनी ने कहा कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण पुणे-दिल्ली उड़ान संख्या यूके998 को लखनऊ की ओर भेजा गया है.

लगातार बारिश से एम्स के पास भीषण जलभराव

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश के बाद एम्स के पास, मानसिंह रोड, ओल्ड राजिंदर नगर, मिंटो रोड में भीषण जलभराव देखा गया. इधर भारी बारिश के बावजूद छात्रों का प्रदर्शन जारी है. 27 जुलाई को ओल्ड राजिंदर नगर में एक आईएएस कोचिंग संस्थान में डूबने से 3 छात्रों की मौत से गुस्साये छात्रों ने ओल्ड राजिंदर नगर में भीषण जलभराव के बीच विरोध प्रदर्शन किया.

New delhi: waterlogging at a road near old rajinder nagar area

दिल्ली में कहां कितनी बारिश हुई

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित सलवान स्टेशन में आज सुबह 8:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक 119.0 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर स्थित नोएडा सेक्टर 62 स्थित एनसीएमआरडब्ल्यूएफ स्टेशन में 118.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

कुदरत का कहर, 164 लोगों की मौत

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola