दिल्ली के LG ने सभी आरोपों का किया खंडन, कहा- बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं CM केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उपराज्यपाल के कई आदेश अवैध है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के काम में एलजी का हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है. वहीं, केजरावाल के बाद दिल्ली के एलजी का भी बयान आया है, जिसमें उन्होंने सभी बातों का खंडन किया है साथ ही इसपर राजनीति न करने की बात कही है.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर आरोप लगाते हुए कहा कि उपराज्यपाल के विभिन्न आदेश अवैध हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा है कि वो उपराज्यपाल से राजनीति को अलग रखने, संविधान और उच्चतम न्यायालय के फैसलों का सम्मान करने का आग्रह करता हूं. केजरीवाल ने कहा कि हम साथ काम करना चाहते हैं. सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा कि विभिन्न विभागों ने दिल्ली सरकार का भुगतान रोक दिया है. एमसीडी चुनाव से तीन महीने पहले आम आदमी पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया.
उपराज्यपाल के विभिन्न आदेश अवैध: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हस्तांतरित विषयों पर 2018 के उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के फैसलों का हवाला भी दिया, जिसके अनुसार उपराज्यपाल के विभिन्न आदेश अवैध हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा कि वह प्रशासक होने के नाते कोई भी फाइल मांग सकते हैं, उन्हें विभिन्न अदालती फैसले दिखाए. लेकिन एलजी ने कहा कि उनकी शक्ति सर्वोच्च है. सारी बात सीएम केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के काम में एलजी का हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है.
एलजी से मिले केजरीवाल:गौरतलब है कि सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के बीत आज यानी शुक्रवार को करीब एक घंटे मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई. एलजी से वार्ता के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने एलजी के पास कोई अधिकार नहीं है कि वो स्वतंत्र फैसला लें. इसके लिए उन्होंने बहुत सारी पक्ष एलजी के सामने रखा. केजरीवाल ने कहा एलजी का कहना है कि वो एडमिनिस्ट्रेटर हूं और वो यह सब कर सकते हैं.
Also Read: Kanjhawala Case: कंझावला मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने 11 कर्मियों को किया सस्पेंड
एलजी बीके सक्सेना ने किया बयानों का खंडन: वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना का भी इस मामले में बयान आया है. दिल्ली के एलजी ने कहा है कि सीएम केजरीवाल ने बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं. उनके बयान गुमार करने वाले हैं. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रत्येक मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने और नगर के विकास के लिए काम करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










