Kanjhawala Case: कंझावला मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने 11 कर्मियों को किया सस्पेंड
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Jan 2023 4:21 PM
Kanjhawala Case: कंझावला मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है. जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, वे घटना के समय रास्ते में पीसीआर और चौकियों में ड्यूटी पर थे.
Kanjhawala Case: कंझावला मामले में आज यानी शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने 11 कर्मियों को निलंबित कर दिया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, वे घटना के समय रास्ते में पीसीआर और चौकियों में ड्यूटी पर थे. इससे पहले गृह मंत्रालय ने इस मामले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस के तीन पीसीआर वैन और दो चौकियों में ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को निलंबित करने का निर्देश दिया था.
बता दें, दिल्ली पुलिस ने विशेष आयुक्त शालिनी सिंह की अध्यक्षता वाली जांच समिति की ओर से पेश की गई रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की. इस मामले में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रोहिणी जिले के उन 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जो इस घटना के समय मार्ग पर पीसीआर और पिकेट पर तैनात थे. बता दें, पुलिस ने घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था.
एफएसएल रोहिणी ने सौंपी आरोपियों की ब्लड सैंपल: इधर, कंझावला मौत मामले में एफएसएल रोहिणी ने आरोपियों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंपी. इससे यह पता चलेगा कि उन्होंने उस रात शराब पी थी या नहीं. एफएसएल ने क्राइम सीन रिपोर्ट भी पुलिस को सौंपी है. एफएसएल आज मृतक की विसरा रिपोर्ट भी सौंपेगी.
Kanjhawala death case | FSL Rohini hands over the blood sample report of accused to Delhi Police, this will reveal if they had consumed alcohol that night. FSL also submitted the crime scene report to the Police.
By 5 pm today,the FSL will hand over the deceased's viscera report
— ANI (@ANI) January 13, 2023
कंझावला मौत मामले में अबतक सात गिरफ्तार: गौरतलब है कि कंझावला केस में पुलिस अबतक 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. जिसमें दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल को पहले गिरफ्तार किया था. बाद में दो और लोगों- आशुतोष और अंकुश खन्ना को कथित तौर पर साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. बता दें, नये साल के पहले ही दिन कार सवार युवकों ने एक युवती की स्कूटी को टक्कर मार दी थी और कार में फंस गयी युवती को आरोपियों ने करीब 12 किलामीटर तक सुल्तानपुरी से कंझावला तक घसीटा था.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










