Delhi CM Atishi: मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में आतिशी, मंत्री, चीफ सेक्रेटरी और अधिकारियों के साथ की हाईलेवल बैठक

Updated:
विज्ञापन

Delhi CM Atishi

Delhi CM Atishi: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी एक्शन में हैं. कुर्सी पर बैठते ही ताबड़तोड़ बैठक कर रही हैं. मंगलवार को मंत्रियों और अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की.

विज्ञापन

Delhi CM Atishi: दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों, मुख्य सचिव और सभी विभागों के अधिकारियों के साथ पहली बैठक की. बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, सरकार और अधिकारियों की दिल्ली के लोगों के प्रति पूरी जिम्मेदारी है. ऐसे में सभी को अपनी जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभानी चाहिए. दिल्ली सरकार और अधिकारी मिलकर सुनिश्चित करेंगे कि हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचे. सरकार के तौर पर दिल्ली के हर नागरिक को बेहतर जीवन देना और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता है.

आतिशी ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फिर से बिठाने का मांगा आर्शीवाद

दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में प्रभार संभालने के एक दिन बाद आतिशी ने मंगलवार को कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और जनता के लिए काम करते रहने एवं विधानसभा चुनाव के बाद अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फिर से बिठाने के लिए उनका आशीर्वाद मांगा. मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान पिछले दो साल से दुश्मनों के हमलों से आम आदमी पार्टी (आप), दिल्ली में उसकी सरकार और अरविंद केजरीवाल की रक्षा कर रहे हैं, ये दुश्मन पार्टी को ‘तोड़ने’ एवं लोगों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा किये जा रहे कामकाज को अवरूद्ध करने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola