Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट में सीएम केजरीवाल ने मानी गलती, कहा- की वीडियो रिट्वीट करके की भूल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Feb 2024 11:41 AM
arvind kejriwal
Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट में सीएम केजरीवाल ने कहा कि यूट्यूबर ध्रुव राठी के भारतीय जनता पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ से जुड़े कथित अपमानजनक वीडियो को रीट्वीट करके उन्होंने गलती की है.
Defamation Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी गलती कबूल कर ली है. सुप्रीम कोर्ट में सीएम केजरीवाल ने कहा कि यूट्यूबर ध्रुव राठी के भारतीय जनता पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ से जुड़े कथित अपमानजनक वीडियो को रीट्वीट करके उन्होंने गलती की है. इस मामले में सीएम केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि मैं इतना कह सकता हूं कि मैंने रिट्वीट करके गलती की. गौरतलब है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने बीते पांच फरवरी के अपने फैसले में कहा था कि कथित अपमानजनक सामग्री को दोबारा पोस्ट करने पर मानहानि कानून लागू होगा.
Defamation Case: निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक का आदेश
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया है. वहीं, कोर्ट ने शिकायतकर्ता से पूछा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की ओर से माफी मांगने के बाद अब क्या केस बंद करना है. बता दें, इस मामले की अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी.गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में एक आरोपी के रूप में केजरीवाल को जारी किए गए समन को बरकरार रखा था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने निचली अदालत से 11 मार्च तक सीएम केजरीवाल से जुड़े मानहानि मामले की सुनवाई नहीं करने को कहा है.
Defamation Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने भी माना था मानहानि का केस
इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को तलब करने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा था. कोर्ट ने कहा था कि सीएम केजरीवाल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी फॉलोअर्स हैं और वह वीडियो को रीट्वीट करने के नतीजों को समझते हैं. अदालत ने कहा था कि अपमानजनक सामग्री को रीट्वीट करना मानहानि के जैसा है. हालांकि सीएम केजरीवाल ने उच्च न्यायालय में कहा था कि निचली अदालत इस बात को समझने में विफल रही कि उनके ट्वीट का मकसद शिकायतकर्ता विकास सांकृत्यायन को नुकसान पहुंचाना नहीं था.
Defamation Case: क्या है पूरा मामला
बता दें, यह मामला विकास सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे की ओर से दायर किया गया था. विकास पांडे खुद को पीएम नरेंद्र मोदी समर्थक मानते हैं. वो सोशल मीडिया के एक पेज आई सपोर्ट नरेंद्र मोदी के संस्थापक भी हैं. सांकृत्यायन ने दावा किया था कि बीजेपी आईटी सेल पार्ट II शीर्षक वाला यूट्यूब वीडियो जर्मनी में रहने वाले राठी ने प्रसारित किया गया था जिसमें कई झूठे और अपमानजनक आरोप लगाए गए थे. भाषा इनपुट के साथ.
Aldo Read:
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










