दिल्ली की सड़कों पर 500 नई ई-बसें, राजधानी बनी नंबर-1

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली की सड़कों पर 500 नई ई-बसें, राजधानी बनी नंबर-1

Electric Bus in Delhi : दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए रामलीला मैदान से 500 नई इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया गया. इसके साथ ही सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा वाला शहर दिल्ली बन गया है.

विज्ञापन

Electric Bus in Delhi : रविवार को 500 नई इलेक्ट्रिक बसें जुड़ने के बाद दिल्ली के पास अब देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा हो गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार के लिए यह बड़ी उपलब्धि है.बीजेपी सरकार के दिल्ली में एक साल पूरे होने पर रामलीला मैदान में कार्यक्रम हुआ. यहां इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद थे.

नई बसें जुड़ने के बाद दिल्ली में अब कुल 4,286 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं. इसके मुकाबले महाराष्ट्र में 4,001 ई-बसें हैं. इसके बाद कर्नाटक में 1,989, गुजरात में 1,041, तेलंगाना में 875 और उत्तर प्रदेश में 874 इलेक्ट्रिक बसें हैं. ये आंकड़े केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के हैं.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साधा केजरीवाल सरकार पर निशाना

रामलीला मैदान में 500 नई इलेक्ट्रिक बसों के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार (आप सरकार) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इसी मैदान पर एक पार्टी ने ईमानदारी का दावा करते हुए अनशन किया था. गाड़ी-बंगला न लेने की बात कही थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद वही लोग काफिलों में घूमते नजर आए. भ्रष्टाचार में डूब गए. दिल्ली ने पिछली सरकार के 11 साल का बर्बादी भरा कार्यकाल देखा है.

यह भी पढ़ें : Delhi CM in Bihar: मैं बिहार में हूं, मैं सुरक्षित हूं, लखीसराय में बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाई. इन बसों के जुड़ने से दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या चार हजार से अधिक हो गई है. इससे राजधानी के लोगों को फायदा मिल रहा है.

नितिन नवीन ने क्या कहा?

कार्यक्रम में नितिन नवीन ने कहा कि ई-बसों की संख्या बढ़ना दिल्ली में “मजबूत और निर्णायक शासन” का नतीजा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने हमें ऐतिहासिक जनादेश दिया है. एक मजबूत सरकार बनाई है. सरकार के एक साल पूरे होने पर मैं जनता का भरोसा जताने के लिए धन्यवाद करता हूं. उन्होंने पिछले एक साल में यमुना की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार के प्रयासों की भी तारीफ की. नितिन नबीन ने कहा कि जब नीयत सही हो और नेतृत्व मजबूत हो, तो विकास के रास्ते में पैसों की कमी कभी बाधा नहीं बनती.

सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा वाला शहर दिल्ली

वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि एक साथ 500 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करना दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन के इतिहास में पहली बार हुआ है. उन्होंने कहा कि इन बसों के जुड़ने से दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 4,000 के पार पहुंच गई है और राजधानी देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा वाला शहर बन गई है. 

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola