Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में कल होगी विश्वासमत पर चर्चा, सीएम केजरीवाल ने लगाया विधायकों को तोड़ने का आरोप

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Feb 2024 6:01 PM

विज्ञापन

Delhi Assembly: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह शनिवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेंगे. इससे पहले आज यानी शुक्रवार को सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में विश्वासमत का प्रस्ताव पेश किया. अब इस पर शनिवार को चर्चा होगी. गौरतलब है कि केजरीवाल ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि भारतीय […]

विज्ञापन

Delhi Assembly: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह शनिवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेंगे. इससे पहले आज यानी शुक्रवार को सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में विश्वासमत का प्रस्ताव पेश किया. अब इस पर शनिवार को चर्चा होगी. गौरतलब है कि केजरीवाल ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने का प्रयास किया है. केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स लिखा कि विधानसभा में आज मैं विश्वास मत रखूंगा. हालांकि उन्होंने इस कदम का उद्देश्य स्पष्ट नहीं किया. बहरहाल अब कल यानी शनिवार को सदन की कार्यवाही में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी. सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि हम देख सकते हैं कि पार्टियों को तोड़ा जा रहा है और झूठे मामले दर्ज करके अन्य राज्यों में सरकार गिराई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में वे शराब नीति मामले के बहाने AAP नेताओं को गिरफ्तार करने का इरादा रखते हैं. वे सरकार गिराना चाहते हैं. दिल्ली सरकार क्योंकि वे जानते हैं कि वे दिल्ली में कभी चुनाव नहीं जीत सकते. लोगों को यह दिखाने के लिए कि हमारा कोई भी विधायक नहीं टूटा और वे सभी बरकरार हैं, मैं एक विश्वास प्रस्ताव पेश करता हूं.


गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. आज यानी शुक्रवार को उपराज्यपाल के अभिभाषण में बाधा डालने को लेकर बीजेपी के सात विधायकों को दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने गुरुवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के दौरान कई बार व्यवधान डाला था क्योंकि वे अरविंद केजरीवाल सरकार को निशाना बनाना चाहते थे. वहीं, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने व्यवधान का मामला विशेषाधिकार समिति को भी भेज दिया है.

आम आदमी पार्टी ने की कार्रवाई की मांग

आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे ने इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग करते हुए सदन में प्रस्ताव रखा, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया. विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि विपक्षी सदस्यों ने गुरुवार को योजनाबद्ध तरीके से उपराज्यपाल के अभिभाषण को बाधित किया, जिससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंची. उन्होंने उसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कार्रवाई की मांग की. उन्होंने नियम पुस्तिका पढ़ते हुए कहा कि विपक्षी सदस्यों के आचरण से सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. भाषा इनपुट से साभार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola