छत्तीसगढ़: पत्रकार हत्या मामले की जांच के लिए SIT, प्रियंका गांधी ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :04 Jan 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Tweet

Priyanka Gandhi Tweet

Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case : छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है. इस मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया है और आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है.

विज्ञापन

Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case : पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया- ‘‘मामले का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर जिले में कांग्रेस नेता और पार्टी का पदाधिकारी है. वह फरार है और उसे पकड़ने के लिए चार टीम गठित की गई हैं.’’ तीन आरोपियों रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर (सुरेश चंद्राकर के रिश्तेदार) और पर्यवेक्षक महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार किया गया है. पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव शुक्रवार को बीजापुर शहर में सुरेश चंद्राकर के परिसर के एक सेप्टिक टैंक में मिला था. मुकेश चंद्राकर एक जनवरी की रात से लापता थे.

आईपीएस अधिकारी मयंक गुर्जर करेंगे एसआईटी की अगुआई

पत्रकार हत्या मामले की जांच के लिए जो एसआईटी बनाई गई है, उसकी अगुआई आईपीएस अधिकारी मयंक गुर्जर करेंगे. जबकि उनकी टीम में 10 अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: अपराधियों को कड़ी सजा दी जाएगी, बीजापुर में पत्रकार की हत्या के बाद गुस्से में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव

प्रियंका गांधी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

पत्रकार हत्या मामले को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट डाला है. उसमें उन्होंने आरोपियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “छत्तीसगढ़ के बस्तर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की खबर चौंकाने वाली है. खबरों के मुताबिक, मुकेश ने अपनी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसके बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. मैं राज्य सरकार से मांग करती हूं कि इस मामले में सख्त और तत्काल कार्रवाई की जाए, दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने पर विचार किया जाए.”

आरोपी सुरेश चंद्राकर के अवैध कब्जे वाली जमीन को प्रशासन ने किया जब्त

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने एक आरोपी सुरेश चंद्राकर के अवैध कब्जे वाली जमीन को जब्त कर लिया है. जबकि पुलिस ने सुरेश चंद्राकर और अन्य आरोपियों के बैंक खातों में लेन-देन को रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अब तक सुरेश चंद्राकर के तीन बैंक खातों में लेनदेन रोक दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Priyanka Gandhi : क्या सारी जिम्मेदारी नेहरू की है? प्रियंका गांधी का मोदी सरकार से सवाल

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola