Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ में जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 घायल, 3 की हालत गंभीर

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :16 Oct 2024 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
Road Accident

Road Accident

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बस दुर्घटना की खबर आ रही है. जिसमें जवानों से भरी बस पलटने ने 15 जवान घायल हो गए, जबकि दो की हालात खराब बतायी जा रही है.

विज्ञापन

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी में जवानों को लेकर जा रही है बस बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में बस में सवार 15 जवान घायल हो गए. जबकि 3 जवानों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बस में 22 जवान थे सवार

दुर्घटनाग्रस्त बस में 22 जवान सवार थे, जिसमें महिला जवान भी सवार थीं. बताया जा रहा है कि जवानों से भरी बस ने नेशनल हाइवे 30 में ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola