भीषण गर्मी या खतरे की घंटी? छत्तीसगढ़ के कोरबा में 200 चमगादड़ों की मौत, हो रही जांच

Updated:
विज्ञापन
Heat Wave Alert

छत्तीसगढ़ के कोरबा में अचानक से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत, फोटो- एएनआई

Heat Wave Alert: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर अब वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है. कोरबा जिले के पाली गांव में करीब 200 चमगादड़ों की मौत ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. शुरुआती जांच में लू और अत्यधिक तापमान को मौत की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि गहन जांच भी जारी है.

विज्ञापन

Heat Wave Alert: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक गांव में करीब 200 चमगादड़ मृत मिले हैं. शुरुआती जांच में उनकी मौत की वजह भीषण गर्मी और लू को माना जा रहा है. घटना के बाद वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. कटघोरा वन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में चमगादड़ों के जमीन पर मृत पड़े देखा. जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे.

तालाब किनारे पेड़ों पर बसे थे हजारों चमगादड़

पाली नगर पंचायत स्थित नौकोनिया तालाब के आसपास के पेड़ों पर हजारों चमगादड़ों ने डेरा बना रखा है. हर साल फरवरी और मार्च महीने में यहां बड़ी संख्या में चमगादड़ आकर तालाब के आसपास अपना बसेरा बनाते हैं. हालांकि इस बार उनकी संख्या सामान्य से काफी अधिक बताई जा रही है.

वन विभाग ने शुरू की जांच

कटघोरा संभागीय वन अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि करीब 200 चमगादड़ों की मौत हुई है और प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि उनकी मौत लू लगने से हुई है. मृत चमगादड़ों के नमूने पशु चिकित्सा विभाग की ओर से जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके.

कोरबा में भीषण गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कोरबा क्षेत्र में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों में अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना है. राज्य में शनिवार को सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रायपुर में पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. लगातार बढ़ती गर्मी से इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों पर भी गंभीर असर देखने को मिल रहा है.

Also Read: उत्तर प्रदेश: ट्रेनी विमान की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट और इंस्ट्रक्टर सुरक्षित

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola