BJP Candidate List 2024: बीजेपी ने यूपी की सात सीटों से प्रत्याशी घोषित किए, मैनपुरी से जयवीर सिंह

Edited by Amit Yadav
Updated:
विज्ञापन

बीजेपी ने यूपी की सात लोकसभा सीटों (BJP Candidate List 2024) से प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. इनमें कई सांसदों के टिकट कटे हैं.

विज्ञापन

लखनऊ: बीजेपी ने यूपी की 8 लोकसभा सीटों (BJP Candidate List 2024) से प्रत्याशी घोषित किए हैं. मैनपुर से मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशांबी (सु) से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर (सु) बीपी सरोज, गाजीपुर से पारस नाथ राय को चुनाव मैदान में उतारा गया है. इलाहाबाद से रीता बहुगुणा का टिकट कटा है, उनकी जगह केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को टिकट दिया गया है. वहीं बलिया से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर मैदान में हैं.

कैसरगंज और रायबरेली के लिए इंतजार
नए सात टिकट के अलावा अभी बीजेपी ने कैसरगंज, रायबरेली, देवरिया, भदोही, फ़िरोज़ाबाद का टिकट अभी तक घोषित नहीं किया है. कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह को लेकर पेंच फंसा है. वहीं रायबरेली से अभी कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है. इसके चलते रायबरेली का टिकट भी अभी होल्ड पर है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola