‍Bihar: चाकू दिखाकर युवती के साथ गलत काम कर रहा था युवक, अचानक पहुंच गई लड़की की मां, फिर हुआ ये...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2022 10:21 PM

विज्ञापन

Bihar crime: कटिहार जिले में चाकू का भय दिखाकर एक बदमाश ने लड़की के साथ गलत काम किया. इधर मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

कटिहार: आजमनगर थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पालोडंगा निवासी युवक पर चाकू दिखाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया. पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने चुप रहने की धमकी दी थी. जिसके बाद लोक-लाज और डर से पीड़िता ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया था.

14 सितंबर की घटना

पीड़िता ने बताया कि घटना 14 सितंबर की है. वो दिन के करीब 10 बजे शौचालय के लिए गयी थी. तभी आरोपी टिंकू शर्मा ने मुझे पकड़ लिया तथा कमरे में ले जाकर मुंह में कपड़ा डालकर चाकू से डरा दिया और कहा आवाज मत करना. मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

गलत काम करते पीड़िता की मां ने पकड़ा

पीड़िता ने बताया कि जब आरोपी उसके साथ गलत काम कर रहा था. उसी दौरान अचानक उसकी मां मौके पर पहुंच गई. मां हम दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर टिंकू शर्मा को पकड़ कर रखा. हालांकि मौका पाकर टिंकू शर्मा वहां से भाग गया. घटना के दिन मेरे पिता घर पर नहीं थे. तो मेरी मां टिंकू शर्मा के घर इस घटना के बारे में बोलने गयी तो कई लोगों द्वारा मेरी मां को गाली-गलौज कर भगा दिया गया. उक्त मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा पंचायती भी की गयी. लेकिन टिंकू शर्मा के साथ-साथ अन्य लोगों ने मानने से इनकार कर दिया.

पंचायत के बाद पीड़िता ने थाने को जानकारी दी

पीड़िता ने बताया कि पंचायत के बाद वह अपने परिजनों के साथ आजमनगर थाना पहुंचकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. आजमनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि पीड़िता से प्राप्त आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 324/ 22 दर्ज कर आरोपित टिंकू शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन