ePaper

Bhojpur : जिस पत्नी की मर्डर केस में जेल काट रहा था पति, वह अपने प्रेमी के साथ हुई बरामद

Updated at : 22 Oct 2024 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpur : जिस पत्नी की मर्डर केस में जेल काट रहा था पति, वह अपने प्रेमी के साथ हुई बरामद

Bhojpur : दहेज हत्या केस में जिंदा बरामद होने के बाद जब पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू की तो बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया.

विज्ञापन

Bhojpur : बिहार के भोजपुर जिले से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति और ससुराल वाले जेल में सजा काट रहे है, वह अपने प्रेमी के साथ बरामद की गई है. पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर महिला ने बताया कि उसने पिता की डांट से नाराज होकर अपना मायका और ससुराल छोड़ दिया. महिला की बरामदगी के साथ ही करीब चार साल पुराने दहेज हत्या का मामला खत्म हो गया. 

पिता की प्रताड़ना से परेशान थी महिला 

दहेज हत्या केस में  जिंदा बरामद होने के बाद जब पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू की तो बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. महिला ने बताया कि उसकी शादी 2015 में छपरा गांव के रहने वाले दीपक सिंह से हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी मां की मौत हो गई. जिसके बाद उसने अपने पिता को सहारा देने के लिए मायके गई थी. इस दौरान उसके पिता उसका शोषण करना चाहते थे. इससे परेशान होकर जब वह ट्रेन से कटने जा रही थी तभी अजय नाम के शख्स ने उसे बचाया और फिर उसने उसी से शादी कर ली और अब उसके दो बच्चे भी हैं.

पिता ने ससुरालवालों के खिलाफ दर्ज कराया था  केस

महिला के गायब होने  के 4 साल बाद 2020 में महिला के पिता ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति दीपक सिंह, उसके पिता प्रमोद सिंह और बड़े भाई रवि शंकर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इस बीच सोन नदी से एक शव मिला तो महिला के पिता ने उस लाश को अपनी बेटी की लाश के तौर पर पहचान की थी. इसके बाद पुलिस ने महिला के ससुराल वालों के खिलाफ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 

 तीन साल तक जेल में रहे ससुराल के लोग

ससुराल वाले करीब तीन साल तक जेल में रहे थे. इसके बाद वो जमानत पर कोर्ट से बाहर आ गए और हत्या को लेकर ट्रायल शुरू हो गया. इस बीच विवाहिता को टाउन थाना के मीरगंज से जिंदा बरामद कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें : मुस्लिम शिक्षिका ने PM मोदी पर की अभद्र टिप्पणी, विभाग ने पूछा- क्यों न करें आप के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन