भूमि संरक्षण निदेशक के घर में निगरानी की रेड, जमीन के कागजात, बैंक अकाउंट्स, पॉलिसी और 5 लाख कैश जब्त
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Feb 2021 8:01 PM
बिहार की राजधानी पटना में निगरानी की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में कृषि विभाग के भूमि संरक्षण निदेशक गणेश कुमार उर्फ गणेश राम के घर में छापेमारी की.
बिहार की राजधानी पटना में निगरानी की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में कृषि विभाग के भूमि संरक्षण निदेशक गणेश कुमार उर्फ गणेश राम के घर में छापेमारी की. खाजपुरा के मजिस्ट्रेट कॉलोनी रोड नंबर एक में कृषि विभाग के अधिकारी के घर छापेमारी के दौरान विभिन्न बैंकों के अकाउंट्स, पॉलिसी के कागजात, बिजनेस और जमीन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स, ज्वेलरी और 5.10 लाख कैश जब्त किया गया है.
Also Read: कोरोना जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी पर तेजस्वी का सीएम नीतीश से सवाल, जीतनराम मांझी का ‘मगही’ में जवाब: अप्पन टेटन देखे न…
कृषि विभाग के अधिकारी के खिलाफ वैध आय स्रोत से 1.43 करोड़ की अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज कराया गया था. मामला दर्ज होने के बाद निगरानी ने छापेमारी की. डीएसपी सत्य नारायण राम के मुताबिक निगरानी में मामला दर्ज होने के बाद छापेमारी की गई है. छापेमारी सुबह 8.15 बजे से शुरू की गई, जो देर शाम तक जारी रही. इस दौरान कई तरह के कागजात बरामद करके जब्त किया गए हैं.
Also Read: इंस्टाग्राम पर तेज प्रताप का रॉकस्टार लुक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, यूजर्स को पसंद आया अंदाज
निगरानी टीम के मुताबिक अधिकारी सरकारी काम के अलावा बिजनेस से धन अर्जित करने का काम करते थे. भूमि संरक्षण के निदेशक गणेश कुमार उर्फ गणेश राम कृषि विभाग के कई अहम पदों पर रह चुके हैं. वे पटना के जिला कृषि पदाधिकारी, कृषि विभाग में प्रमंडलीय संयुक्त निदेशक, बामेती के डायरेक्टर रह चुके हैं. वो 1988 बैच के कृषि सेवा के अधिकारी हैं. गणेश राम अगले वर्ष जनवरी में रिटायर होने वाले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










