बिहार में साइबर अपराधियों के पास मिलीं मनरेगा की फाइलें, सरकारी सिस्टम में सेंध से मचा हड़कंप
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Apr 2025 9:32 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: हाजीपुर में साइबर अपराधियों के पास से मनरेगा की गोपनीय फाइलें बरामद होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. छापेमारी में भारी मात्रा में एटीएम, सिम कार्ड और दस्तावेज मिलने के बाद अधिकारियों से पूछताछ शुरू हो गई है.
Bihar News: बिहार के हाजीपुर में साइबर अपराध की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है. वैशाली जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र के पहेतिया गांव में साइबर थाना की टीम ने छापेमारी कर दो कुख्यात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के दौरान अपराधियों के पास से मनरेगा योजना से जुड़ी 35 अहम फाइलें भी बरामद हुई हैं, जिससे प्रशासन में खलबली मच गई है.
भारी मात्रा में डिजिटल डेटा और दस्तावेज बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 309 एटीएम कार्ड, 234 सिम कार्ड, 53 लोगों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी, चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक माइक्रो एटीएम डिवाइस, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं. एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.
मनरेगा फाइलों की मौजूदगी से प्रशासन में बेचैनी
मनरेगा से संबंधित दस्तावेजों की बरामदगी के बाद जिला प्रशासन में हलचल तेज हो गई है. सोमवार को साइबर थाना द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में मनरेगा के संबंधित पदाधिकारियों से पूछताछ की गई. जांच अधिकारी और साइबर डीएसपी चांदनी सुमन ने बताया कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतनी संवेदनशील जानकारी साइबर अपराधियों तक कैसे पहुंची.
जांच कमेटी की मांग, अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
जिलाधिकारी को पत्र और ईमेल के माध्यम से मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित करने का अनुरोध किया गया है. बरामद एटीएम कार्डों की जानकारी संबंधित बैंकों से मांगी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अब तक कितने लोगों के खातों से ठगी की गई है. डीडीसी कुंदन कुमार ने बताया कि फिलहाल जिलाधिकारी से इस मामले में कोई निर्देश नहीं मिला है, लेकिन मनरेगा अधिकारियों को प्रारंभिक जांच का आदेश दे दिया गया है.
अफसरों की भूमिका पर उठे सवाल
बरामद दस्तावेजों में मनरेगा की योजनाओं से जुड़ी जानकारी देख अफसरों की भूमिका भी शक के घेरे में है. यदि जांच में किसी अधिकारी की संलिप्तता पाई गई, तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अब पूरे जिले में यह सवाल गूंज रहा है कि सरकारी योजनाओं की जानकारी आखिर अपराधियों तक कैसे पहुंच रही है? यह मामला साइबर अपराधियों के बढ़ते नेटवर्क और सरकारी सिस्टम में संभावित सेंध को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन गया है.
Also Read: बिहार बना ‘आमों का इंटरनेशनल हब’, इस जिले में उगाए जाएंगे दुनिया के सबसे महंगे और मीठे आम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










