Fire Breakout: बिहार के इस जिले में लगी भीषण आग, तीन दर्जन घर जलकर राख, कुछ भी नहीं बचा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Jan 2025 9:49 PM
Fire Breakout in Bihar
Fire Breakout: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में निचले इलाकों में बसे लोगों के झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज फैली की लोग अपना कुछ सामान नहीं बचा पाए.
Fire Breakout in Bihar: वैशाली जिले के राघोपुर पंचायत के छोटी अलालपुर में सोमवार की रात करीब 7:15 बजे गंगा रेलवे तटबंध के समीप बसे कटाव पीड़ितों की बस्ती में आग लग जाने से तकरीबन तीन दर्जन से अधिक लोगों का घर जलकर राख हो गया. प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक अचानक आज की लपटे गंगा तट की ओर निचले इलाकों में बसे लोगों के झोपड़ी की ओर से उठी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में छोटी अलालपुर के तकरीबन तीन दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया. पीड़ित परिवार के लोग अपने घरों से कुछ भी नहीं निकाल पाए. लोगों का स्वर्ण आभूषण नगद और घर का जरूरी सामान कागजाद व अनाज जलकर राख हो गया. आग लगी की खबर से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई. गांव के लोग बचाव के लिए आगे आए लेकिन आज की लपटे इतनी तेज थी उसे काबू करना आम लोगों के वश की बात नहीं थी. मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि विजय मंडल ने प्रशासनिक पदाधिकारी को आग लगने की सूचना दी. दमकल आने के पूर्व आग काफी चुकी थी और दर्जनों घरों को अपने आगोश में समा लिया था.
अग्निशमन की तीन गाड़ियां भी नहीं बुझा पा रही थी आग
आग को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग को काबू करने में तीन अग्निशमन की गाड़ियां लगाई गई. अग्निशमन टीम के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. आग लगी की घटना में हुई भी छति का आकलन किया जा रहा है. आगलगी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पूर्व जिला पार्षद विजय मंडल ने बताया कि भीषण आग लगी में तकरीबन तीन दर्जन से अधिक लोगों का घर जलकर राख हो गया. आग लगी की घटना में हुई भीषण क्षति का आकलन किया जा रहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या बोले सीओ
मामले को लेकर अंचल अधिकारी अनिल भूषण ने बताया कि आग लगी स्थल पर पहुंचकर दमकल की टीम के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है. क्षति का आकलन किया जा रहा है. अग्निपरित परिवारों को सरकार की प्रावधानों के मुताबिक हर संभव मदद किया जाएगा. खरीक प्रतिनिधि खरीक प्रखंड के राघोपुर पंचायत के छोटी अलालपुर में सोमवार की रात करीब 7:15 बजे गंगा रेलवे तटबंध के समीप बसे कटाव पीड़ितों की बस्ती में आग लग जाने से तकरीबन तीन दर्जन से अधिक लोगों का घर जलकर राख हो गया.
इसे भी पढ़ें: PM Modi के बिहार दौरे से पहले 300 किसानों को मिला नोटिस, लौटाने होंगे सम्मान निधि के पैसे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










