247 रेलकर्मियों को किया गया पुरस्कृत

हाजीपुर : सोनपुर रेल मंडल द्वारा 62वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह का आयोजन गुरुवार को सोनपुर के सांस्कृतिक भवन में किया गया. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा 247 कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया. मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि भारतीय रेल के गौरवमयी इतिहास को […]
हाजीपुर : सोनपुर रेल मंडल द्वारा 62वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह का आयोजन गुरुवार को सोनपुर के सांस्कृतिक भवन में किया गया. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा 247 कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया. मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि भारतीय रेल के गौरवमयी इतिहास को देश की जनता तक पहुंचाने के लिए रेल सप्ताह मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि रेल सेवा में यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा,
सुविधा और गाड़ियों के समय पालन पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. सोनपुर मंडल में जनता की सेवा के लिए 160 जोड़ी यात्री गाड़ियां चलायी जाती हैं. इनमें 116 जोड़ी मेल एक्सप्रेस गाड़ियां हैं. सोनपुर मंडल में टिकट काउंटर पर कैशलेस भुगतान की सुविधा प्रारंभ की गयी है. सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय,खगड़िया, मानसी, नवगछिया, थानाबिहपुर काढा गोला रोड, सेमापुर, दलसिंहसराय, दिघवारा, भगवानपुर, अक्षयवट राय नगर और शाहपुर पटोरी स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध है. पिछले साल विभिन्न स्टेशनों पर 12 स्वास्थ्य जांच शिविर लगाये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




