तैयार हो रही Bihar Board 12वीं की मार्कशीट, जानें क्या हैं पासिंग मार्क्स

Updated:
विज्ञापन

बिहार बोर्ड स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. जल्द ही 13 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कॉपी चेकिंग के बाद टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया कराई जा रही है. अब सभी परीक्षार्थी की मार्कशीट तैयार की जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं बिहार बोर्ड इंटर में पासिंग मार्क्स क्या है.

विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB की तरफ से कॉपियों की जांच का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है. अब टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जा रहा है और इसके बाद सभी छात्रों की मार्कशीट तैयार की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने नंबर ऑनलाइन देख सकेंगे. मार्कशीट बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बोर्ड रिजल्ट आने से पहले कई छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि इंटर परीक्षा में पास होने के लिए कितने नंबर (BSEB Inter Passing Marks) जरूरी होते हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं बिहार बोर्ड 12वीं के पासिंग मार्क्स और उससे जुड़े नियम.

Bihar Board 12th Result 2026: 30 फीसदी मार्क्स जरूरी

बिहार बोर्ड (Bihar Board) के नियम के मुताबिक इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. अगर किसी छात्र को इससे कम नंबर मिलते हैं तो वह उस विषय में फेल माना जाता है.

जिन विषयों में कुल 100 अंक की परीक्षा होती है, उनमें पास होने के लिए कम से कम 30 नंबर लाना जरूरी है. यानी अगर किसी छात्र को 29 या उससे कम अंक मिलते हैं तो वह उस विषय में पास नहीं माना जाएगा.

डिविजन कैसे तय होता है?

डिवीजनकुल अंक
फर्स्ट डिवीजन300 या उससे अधिक अंक
सेकेंड डिवीजन225 से 299 अंक
थर्ड डिवीजन150 से 224 अंक

ग्रेस मार्क्स से पास होने का मौका

Bihar Board ऐसे छात्रों को राहत देने के लिए ग्रेस मार्क्स का भी नियम लागू करता है जो बहुत कम अंतर से फेल हो जाते हैं. अगर कोई छात्र एक विषय में करीब 8 प्रतिशत अंकों से फेल हो रहा है या दो विषयों में 4-4 प्रतिशत से कम नंबर से पीछे रह गया है, तो बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है.

इसके अलावा अगर किसी छात्र के कुल अंक 75 प्रतिशत तक पहुंच रहे हों लेकिन वह एक विषय में करीब 10 प्रतिशत से फेल हो रहा हो, तो भी खास नियम के तहत उसे पास करने पर विचार किया जा सकता है.

अगर कोई छात्र दो से ज्यादा विषयों में फेल हो जाता है या ग्रेस मार्क्स मिलने के बाद भी पास नहीं हो पाता है तो उसे कंपार्टमेंटल परीक्षा का मौका दिया जाता है. इसके लिए रिजल्ट जारी होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12वीं रिजल्ट जल्द, देखें पिछले साल के टॉपर्स के नाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन