Bihar Board 12वीं रिजल्ट जल्द, देखें पिछले साल के टॉपर्स के नाम

Updated:
विज्ञापन

बोर्ड स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर के लाखों छात्र इन दिनों रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जैसे-जैसे रिजल्ट की तारीख पास आती है, छात्रों और अभिभावकों की बेचैनी बढ़ जाती है. रिजल्ट आने के बाद हर कोई सबसे पहले अपना स्कोर देखता है और फिर यह जानना चाहता है कि इस बार राज्य में टॉप किसने किया.

विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है. इस साल के टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुरू हो गया है. पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में अलग-अलग स्ट्रीम के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में आइए जानते हैं कि पिछले साल के टॉपर्स कौन थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Bihar Board 12वीं में साल 2025 के टॉपर्स

पिछले साल बिहार बोर्ड इंटर के साइंस स्ट्रीम में पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक यानी 96.8 फीसदी हासिल करके टॉप किया था. वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में वैशाली की अंकिता कुमारी और बक्सर के शाकिब साह ने 473 अंक (94.6 फीसदी) के साथ टॉप किया, जबकि कॉमर्स में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक यानी 95.1 फीसदी लाकर पहला स्थान हासिल किया.

स्ट्रीमटॉपर का नामजिलाअंकप्रतिशत
साइंसप्रिया जायसवालपश्चिमी चंपारण48496.8%
आर्ट्सअंकिता कुमारीवैशाली47394.6%
आर्ट्सशाकिब साहबक्सर47394.6%
कॉमर्सरौशनी कुमारीवैशाली47595.1%

Bihar Board 12th Result 2026: ऐसे कर सकेंगे चेक

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर इंटर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से रिजल्ट केवल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाता है. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com जैसी आधिकारिक साइट पर ही रिजल्ट चेक करें.

यह भी पढ़े: Bihar Board इंटर का रिजल्ट जल्द, जानें टॉपर्स वेरिफिकेशन में क्या होता है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन