Bihar Board इंटर का रिजल्ट जल्द, जानें टॉपर्स वेरिफिकेशन में क्या होता है

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
Bihar Board 12th Result 2026: लाखों छात्रों को इस समय Bihar Board इंटर रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. रिजल्ट जारी होने से पहले बोर्ड एक खास प्रक्रिया से गुजरता है, जिसे टॉपर्स वेरिफिकेशन कहा जाता है. अक्सर छात्र सोचते हैं कि आखिर टॉपर बनने से पहले बोर्ड क्या जांच करता है.
Bihar Board 12th Result 2026: हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट सबसे पहले देने की तैयारी में है. बोर्ड आमतौर पर रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन करता है. दरअसल, यह प्रक्रिया रिजल्ट की पारदर्शिता बनाए रखने और सही छात्रों को टॉपर घोषित करने के लिए की जाती है. आइए इस पूरी प्रक्रिया को आसान भाषा में समझते हैं.
टॉपर्स वेरिफिकेशन में क्या होता है?
- टॉपर्स वेरिफिकेशन इसलिए कराया जाता है ताकि रिजल्ट पूरी तरह भरोसेमंद रहे. अगर कोई छात्र राज्य में टॉप करता है तो उसके नंबर और आंसर शीट की दोबारा जांच की जाती है.
- टॉपर्स वेरिफिकेशन के लिए संभावित टॉपर्स को आमतौर पर पटना स्थित बिहार बोर्ड कार्यालय (BSEB Office) बुलाया जाता है. यहां सब्जेक्ट स्पेशलिस्ट टीचर्स की एक टीम छात्रों से सवाल पूछती है.
- बिहार बोर्ड ऑफिस में मौखिक सवाल पूछकर यह भी देखता है कि टॉपर का प्रदर्शन सभी सब्जेक्ट में बैलेंस्ड है या नहीं.
- टॉपर्स वेरिफिकेशन में सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि पहचान की भी जांच होती है. बोर्ड यह भी चेक करता है कि परीक्षा देने वाला वही छात्र है जिसे टॉपर बताया जा रहा है.
- जब टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है, तब बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करता है. इसके बाद ही टॉपर्स की लिस्ट आधिकारिक रूप से घोषित की जाती है.
Bihar Board में टॉपर्स वेरिफिकेशन कब शुरू हुआ?
बिहार बोर्ड में टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया साल 2016 के बाद से शुरू हो गई. 2016 की बिहार बोर्ड परीक्षा में 12वीं में मानविकी यानी ह्यूमेनिटी की टॉपर रूबी राय का केस टॉपर्स वेरिफिकेशन का मुख्य कारण है. दरअसल, टॉप करने के बाद रूबी अपने विषय के सरल सवालों का भी जवाब नहीं दे पाई थीं.
इसी तरह साइंस के टॉपर सौरभ श्रेष्ठ अपने सब्जेक्ट के बेसिक सवालों का जवाब नहीं दे पाए थे. बता दें कि सौरभ को 500 में 485 मार्क्स मिले थे. इन घटनाओं के बाद BSEB ने टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को फाइनल रिजल्ट तैयार करने में शामिल किया.
यह भी पढ़ें: एडमिट कार्ड खो गया है? इन आसान तरीकों से चेक कर सकेंगे अपना Bihar Board रिजल्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




