अब बचे चावल नहीं होंगे बेकार, वृत्ता साहनी ने बताया स्वादिष्ट डोसा की आसान रेसिपी 

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

बचे हुए चावल से बना डोसा (image: AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Leftover Rice Dosa Recipe: बचे हुए चावल से स्वादिष्ट और क्रिस्पी डोसा बनाना अब बेहद आसान है. वृत्ता साहनी की यह रेसिपी कम समय में तैयार होकर स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल देती है, जिसे आप नाश्ते या स्नैक में आसानी से बना सकते हैं.

विज्ञापन

Leftover Rice Dosa Recipe: अक्सर घर में बचे हुए चावल फेंक दिए जाते हैं या उनका सही उपयोग नहीं हो पाता. लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. आप इन बचे हुए चावल से आसानी से स्वादिष्ट और कुरकुरा डोसा तैयार कर सकते हैं. फूड क्रिएटर वृत्ता साहनी द्वारा शेयर की गई यह रेसिपी न केवल बनाने में बेहद आसान है, बल्कि कम समय में तैयार होकर हर किसी का दिल जीत लेती है. यह डोसा खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो जल्दी, हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बनाना चाहते हैं.

विज्ञापन

बचे हुए चावल से डोसा बनाने के लिए जरूरी सामान 

  • 1 कप बचे हुए चावल
  • 1/2 कप सूजी
  • 1/2 कप दही
  • 1/2 कप पानी
  • नमक स्वादानुसार
  • बारीक कटी हरी मिर्च
  • थोड़ा सा अदरक
  • तेल (सेकने के लिए)

डोसा बनाने का आसान तरीका 

  1. सबसे पहले मिक्सर में बचे हुए चावल, सूजी और दही डालकर अच्छी तरह पीस लें.
  2. इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पतला बैटर तैयार करें.
  3. अब इसमें नमक, हरी मिर्च और अदरक मिलाएं.
  4. बैटर को 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  5. तवा गरम करें और हल्का तेल लगाएं.
  6. अब बैटर को तवे पर फैलाकर पतला डोसा बनाएं.
  7. दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें.

कैसे करें सर्व 

गरमा-गरम डोसा नारियल की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें. आप इसे सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sindhi Dal Pakwan Recipe: घर आए मेहमानों को खिलाइए ये खास डिश, र कोई करेगा तारीफ

यह भी पढ़ें: गर्मियों में ट्राई करें स्टफ्ड ऑरेंज आइसक्रीम, ऐश्वर्या ने शेयर की रेसिपी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola