मैट्रिक परीक्षा में उम्र घोटाले की जांच शुरू
Updated at : 07 Mar 2017 3:39 AM (IST)
विज्ञापन

गड़बड़झाला. जदु राम चरित्र इंटर काॅलेज परीक्षा केंद्र का है मामला कम उम्र दिखा 80 प्रतिशत छात्र दे रहे हैं परीक्षा एसडीओ और एएसपी के जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू देसरी : मैट्रिक परीक्षा में उम्र घोटाले की जांच के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है. प्रभात खबर ने बीते रविवार के […]
विज्ञापन
गड़बड़झाला. जदु राम चरित्र इंटर काॅलेज परीक्षा केंद्र का है मामला
कम उम्र दिखा 80 प्रतिशत छात्र दे रहे हैं परीक्षा
एसडीओ और एएसपी के जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू
देसरी : मैट्रिक परीक्षा में उम्र घोटाले की जांच के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है. प्रभात खबर ने बीते रविवार के अंक में वैशाली में अब उजागर हुआ उम्र घोटाला शीर्षक से खबर छापी थी. खबर का असर रहा कि सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव स्थित जदु राम चरित्र इंटर काॅलेज स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचे. मैट्रिक परीक्षा के हिंदी विषय की प्रथम पाली में 256 परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जब्त कर छायाप्रति करायी. इस दौरान महनार के एसडीओ रवींद्र कुमार और एएसपी उपेंद्रनाथ वर्मा भी केंद्र पर उपस्थित थे. मामले की जांच कर रही टीम ने घंटों एडमिट कार्ड की जांच की.
मालूम हो कि जदु राम चरित्र इंटर काॅलेज में केंद्रीय राजेश्वरी विद्यालय, हाजीपुर और उज्ज्वल कुमार मिश्रा उच्च विद्यालय, हाजीपुर का परीक्षा केंद्र है. जिसमें 80 प्रतिशत छात्र ज्यादा उम्र के हैं, जो कम उम्र दिखा कर परीक्षा दे रहे हैं. मामले की शिकायत मिलते ही डीएम के आदेश पर चार सदस्यीय टीम का गठन किया. टीम में महनार के एसडीओ रवींद्र कुमार, एएसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, डीसीएलआर ललित कुमार सिंह और सहदेई के बीइओ जयप्रकाश को शामिल किया गया.
256 परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की छायाप्रति की जांच शुरू
एडमिट कार्ड पर 1993 से 2002 दर्ज है उम्र
सभी छात्रों की उम्र का भौतिक सत्यापन बीते शनिवार को किया गया. जांच के दौरान छात्रों के उम्र के अलावा कई अन्य मामलों का खुलासा हुआ. जिस विद्यालय से छात्र मैट्रिक के परीक्षा के लिए फाॅर्म भरे थे, उस विद्यालय का नाम और प्रधानाध्यापक का भी नाम परीक्षार्थियों को मालूम नहीं है. ज्यादातर उज्ज्वल कुमार मिश्रा उच्च विद्यालय के छात्र हैं. 40 छात्रों की उम्र की जांच की गयी थी. जांच में यह भी पाया गया कि सभी छात्र नियमित हैं और उनकी जन्म तिथि 1993 से 2002 के बीच की है. ऐसे परीक्षार्थियों में ज्यादातर पटना, सारण और अन्य जिलों के छात्र हैं.
जांच रिपोर्ट में डीइओ से विभागीय जांच
एसडीओ ने जांच प्रतिवेदन डीएम को भेजा था और मामले की विभागीय जांच के लिए डीइओ को आदेश देने के लिए आग्रह किया था. डीएम के आदेश पर सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी सत्य नारायण प्रसाद परीक्षा केंद्र पहुंचे और छात्रों का प्रवेश पत्र जमा कराया और उसकी छायाप्रति करायी. उधर, पदाधिकारियों द्वारा परीक्षार्थियों की उम्र की जांच को लेकर छात्रों और अभिभावकों के अलावा कार्य में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि इस संबंध में अभिभावक कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. दबी जुबान में कुछ अभिभावकों ने बताया कि फॉर्म भरने के लिए ढाई सौ से तीन हजार रुपये लिये गये थे.
729 छात्र दे रहे हैं परीक्षा
जदुराम चरित्र इंटर महाविद्यालय नयागांव में 729 छात्र परीक्षा दे रहे हैं. उज्ज्वल कुमार मिश्रा उच्च विद्यालय हाजीपुर से 368 छात्र फॉर्म भरे थे. जिसमें 329 छात्र उपस्थित हुए. वहीं केंद्रीय राजेश्वरी उच्च विद्यालय हाजीपुर से 438 छात्र परीक्षा फॉर्म भरे थे. जिसमें 400 छात्र परीक्षा दे रहे हैं.
क्या कहते हैं केंद्राधीक्षक
सभी छात्रों का प्रवेश पत्र जमा कराया गया है. इसकी छायाप्रति डीइओ को दी गयी है. मंगलवार को परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड लौटा दिया जायेगा.
उमेश शर्मा, केंद्राधीक्षक,जदु राम चरित्र इंटर काॅलेज,सहदेई बुजुर्ग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




