ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, चालक सहित दो की मौत

दुखद . हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, महनार से ईंट लेकर पटना जा रहा था ट्रैक्टर बिदुपुर : हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया. ट्रैक्टर के डाला में सो रहे दो लोगों की ईंट से दब कर मौत हो गयी. घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र में […]
दुखद . हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, महनार से ईंट लेकर पटना जा रहा था ट्रैक्टर
बिदुपुर : हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया. ट्रैक्टर के डाला में सो रहे दो लोगों की ईंट से दब कर मौत हो गयी. घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र में शिव सागर विद्या मंदिर, रामदौली के समीप रविवार की अहले सुबह हुई. मृतकों में एक ट्रैक्टर का चालक जबकि दूसरा मजदूर बताया गया है. घटना उस समय हुई जब महनार के लावापुर से ईंट लेकर पटना के लिए चला ट्रैक्टर का चालक नींद आने पर एक मजदूर के साथ डाला में सोने चला गया. दूसरा मजदूर ट्रैक्टर चला रहा था. जिसके कारण वह नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया.
मृतकों में महनार थाने के इशाकपुर गांव निवासी स्व शत्रुध्न राय का पुत्र राजीव कुमार राय और उसी थाने के मुक्तियारपुर गांव निवासी बैजनाथ महतो का पुत्र राजू महतो है. लावापुर महनार के गोपाल ब्रिक्स ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर में ईंद लादा गया था. घटना कि सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ईंट के नीचे दबे मजदूर को निकालने का प्रयास शुरू किया. शुरू में ईंट के नीचे एक व्यक्ति के दबे होने की बात सामने आयी. स्थानीय लोगों ने ईंट के नीचे दबे व्यक्ति के जिंदा होने की संभावना जताते हुए ईंट को हटाया, लेकिन ट्रैक्टर और ट्रॉली के कारण ईंट को नहीं हटाया जा सका.
इसके बाद जेसीबी मशीन मंगवाया गया. जेसीबी मशीन का चालक भी अपने स्तर से काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ. फिर स्थानीय प्रशासन की पहल पर हाजीपुर से क्रेन मंगवाया गया. पहले ट्रैक्टर के इंजन और फिर ट्रॉली को सड़क से हटाया गया. इसके बाद दोनों शव को बाहर निकाला गया. दोनों शव क्षत-विक्षत हालत में थे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.
इस दौरान करीब चार घंटों तक घटनास्थल के समीप आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही.
ट्रैक्टर के ट्रॉली में लदे ईंट से दब कर हुई मौत हाजीपुर से क्रेन मंगवा ट्रैक्टर हटा कर निकाला गया शव
चालक की लापरवाही से हुई घटना
घटना की जानकारी मिलने पर महनार थाना क्षेत्र के कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. उन लोगों ने दोनों शव की शिनाख्त करते हुए बताया कि मृतकों में एक ट्रैक्टर का चालक था, जो खुद डाला में सोया हुआ था. गोपाल ब्रिक्स चिमनी भट्ठे का एक मजदूर भी ट्रैक्टर चलाता है. घटना के समय मजदूर ही ट्रैक्टर चला रहा था, जो घटना के बाद वहां से फरार हो गया. हालांकि स्थानीय पुलिस प्रशासन को परिजनों ने बताया कि मृतक दोनों मजदूर थे और गोपाल ब्रिक्स पर ईंट लोडिंग और अनलोडिंग का काम करते थे.
क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
एक ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया था. ट्रैक्टर के ट्रॉली पर ईंट लदा था. ईंट से दब कर दो लोगों की मौत हुई है. दोनों शव को पुलिस कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने घटनास्थल के समीप से दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और ट्रॉली को जब्त कर लिया है. मृतक के परिजनों का बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी.
ललन प्रसाद चौधरी, थानाध्यक्ष, बिदुपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




