आग की लपटों ने दो दर्जन घर जला डाले

पटेढ़ी बेलसर : ओपी क्षेत्र के मझौली गांव के दलित टोला में दोपहर में बिजली की शाॅर्ट सर्किट से लगी भीषण आग से दो दर्जन दर्जन घर जल कर राख हो गये. तेज पछुआ हवा से आग ने एक घर से दूसरे घर को आगोश में ले लिया. इस अगलगी में दस लाख से अधिक […]
पटेढ़ी बेलसर : ओपी क्षेत्र के मझौली गांव के दलित टोला में दोपहर में बिजली की शाॅर्ट सर्किट से लगी भीषण आग से दो दर्जन दर्जन घर जल कर राख हो गये. तेज पछुआ हवा से आग ने एक घर से दूसरे घर को आगोश में ले लिया. इस अगलगी में दस लाख से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया गया है. आग सबसे पहले सम्मन पासवान उर्फ श्याम नंदन पासवान के घर में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से लगी. देखते ही देखते अवधेश पासवान, जगदीश
पासवान, राजेश पासवान, अखिलेश पासवान, महेश पासवान, मिथिलेश पासवान, राकेश पासवान, भुखुलू पासवान, मुस्मात सुनीता देवी, सुरेंद्र पासवान, रंजीत पासवान, रामदेव पासवान, बलिंद्र पासवान, रामदेव पासवान, गानु पासवान, उमेश पासवान, महेश पासवान, नंदू पासवान, गरीबन पासवान, जय नारायण राय, सियाराम पासवान, जगलाल पासवान, देवेंद्र पासवान, महादेव पासवान, संतोष पासवान, ब्रह्मदेव पासवान के घरों को जला कर राख कर दिया. अधिकांश घरों में रखे अनाज, कपड़ा, जेवर, बरतन सहित सभी सामान भी स्वाहा हो गया. आग की इतनी भयंकर थी कि लोग नजदीक जाने से कतरा रहे थे. किसी तरह लोगों ने नजदीक का पंपसेट चलाकर आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल से आग को बुझाया गया. इस अग्निकांड के दौरान आस-पास के घरों को भी लोगो ने एहतियात के तौर पर खाली कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




