महनार में मजदूर का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

महनार : हाजीपुर-महनार एनएच 93 पर बिदुपुर के निकट हुई ट्रैक्टर दुर्घटना में मृत मजदूर का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. दुर्घटना में महनार थाने के मजलिसपुर निवासी बैजू महतो का 21 वर्षीय पुत्र राजू महतो और इशाकपुर टेक निवासी स्व. शत्रुघ्न राय का 21 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार राय की मृत्यु हो […]
महनार : हाजीपुर-महनार एनएच 93 पर बिदुपुर के निकट हुई ट्रैक्टर दुर्घटना में मृत मजदूर का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. दुर्घटना में महनार थाने के मजलिसपुर निवासी बैजू महतो का 21 वर्षीय पुत्र राजू महतो और इशाकपुर टेक निवासी स्व. शत्रुघ्न राय का 21 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार राय की मृत्यु हो गयी थी.
रविवार की दोपहर में शव मृत मजदूरों के घर पहुंचा. शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों के अनुसार राजीव की शादी तय हो गयी थी. लेकिन उसकी मौत के कारण घर में मंगल गीत की जगह मातम छा गया. वहीं राजू महतो की पांच बेटियां हैं. इनके सामने आगे की जिंदगी पहाड़ जैसी महसूस हो रही है. राजू के कंधे पर ही परिवार की परवरिश की जिम्मेवारी थी. दोनों मृतक महनार की ही एक दुकान में मजदूरी करते थे.
दोनों ट्रैक्टर से ईंट लेकर पटना जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




